
मोबाइल निर्माता ओप्पो फाइंड एन 3 सीरीज के तहत नए फोल्डेबल डिवाइस पर काम कर रहा है। इसमें Oppo Find N3 और OPPO Find N3 Flip जैसे स्मार्टफोन पेश किए जा सकते हैं। बता दें कि, दोनों डिवाइस पहले ही सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किए जा चुका हैं। वहीं, अब ओप्पो फाइंड एन 3 के स्पेसिफिकेशन का लीक सामने आया है। जिसकी डिटेल आगे के पोस्ट में पढ़ सकते हैं।
OPPO Find N3 के स्पेसिफिकेशंस (लीक)
ओप्पो के इस नए स्मार्टफोन को लेकर टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन द्वारा स्पेसिफिकेशन की डिटेल सामने आई है।
- डिस्प्ले: लीक के मुताबिक OPPO Find N3 स्मार्टफोन में 7.82 इंच का इनर साइड डिस्प्ले मिल सकता है। इस पर 2268×2440 का पिक्सल रिजॉल्यूशन दिया जा सकता है। इसके साथ आउटर डिस्प्ले 6.3 इंच का हो सकता है। जिसमें 2484×1116 का पिक्सल रिजॉल्यूशन और 20: 9 आस्पेक्ट रेश्यो दिया जा सकता है। टिपस्टर ने यह भी बताया है कि डिवाइस में हाईएस्ट लेवल की पिक्सल डेंसिटी फोल्डिंग स्क्रीन मिलेगी।
- प्रोसेसर: फोन को पावर देने के लिए कंपनी इसमें जबरदस्त स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट लगा सकती है।
- स्टोरेज: स्टोरेज ऑप्शन की बात करें तो डिवाइस में 16GB तक रैम और 1 टीबी तक इंटरनल स्टोरेज दिया जा सकता है। उम्मीद यह भी है कि कंपनी 24 जीबी रैम ऑप्शन भी बाजार में उतार सकती है।
- कैमरा: डिवाइस ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस हो सकता है। जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा लेंस, 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप लेंस मिलने के बात सामने आई है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लेंस मिल सकता है।
- बैटरी: बैटरी के मामले में डिवाइस में 100वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली बैटरी मिल सकती है।
आखिर में आपको बताते चलें कि ओप्पो ने फिलहाल Oppo Find N3 और OPPO Find N3 Flip मोबाइल्स को लेकर लॉन्च डेट नहीं बताई है। बताया जा रहा है कि कंपनी आने वाले 29 अगस्त को फ्लिप फोन पेश कर सकती है। जबकि फाइंड एन 3 फोन कब आएगा इसे लेकर अभी डिटेल आने का इंतजार करना होगा।










