लॉन्च से पहले देखें कैसा है Oppo Find N6, सामने आया लुक और स्पेसिफिकेशंस

Join Us icon

Oppo का अगला फोल्डेबल स्मार्टफोन Oppo Find N6 पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इसकी लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन चीन में लॉन्च की पुष्टि हो गई है। वहीं, पेश होने से पहले Mobile World Congress 2026 में डिवाइस स्पॉट हुआ है, जहां इसके क्रीज-लेस फोल्डेबल डिस्प्ले और कई अहम स्पेसिफिकेशन सामने आए हैं। आइए, आगे पूरी डिटेल्स जानते हैं।

Android Authority की रिपोर्ट के अनुसार, Oppo Find N6 फोन में पतले बेजल, फ्लैट मेटल फ्रेम और अंदर की तरफ लगभग बिना क्रीज वाला फोल्डेबल डिस्प्ले देखने को मिला है। बताया गया है कि क्रीज बेहद कम नजर आती है, जो फोल्डेबल सेगमेंट में बड़ा सुधार माना जा सकता है। डिवाइस के राइट साइड पर पावर बटन, वॉल्यूम कंट्रोल और एक अतिरिक्त बटन दिए जाने की संभावना है।

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Oppo Find N6 स्मार्टफोन में 8.12 इंच का इनर फोल्डेबल डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। इसके साथ 6.62-इंच की कवर स्क्रीन मिल सकती है। यह Android 16 आधारित ColorOS 16 पर काम कर सकता है। साथ ही इसमें 16GB RAM और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज का विकल्प दिया जा सकता है। रिपोर्ट में NFC सिक्योरिटी चिप का भी जिक्र किया गया है।

फोटोग्राफी के लिए Oppo Find N6 में Hasselblad-ट्यून क्वाड रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा और 50MP का सेकेंडरी सेंसर शामिल हो सकता है। इसके अलावा 50MP और 2MP के अन्य सेंसर भी दिए जाने की बात सामने आई है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में दो 20MP कैमरे यानी एक इनर डिस्प्ले और एक कवर स्क्रीन पर दिए जाने की संभावना है।

Oppo Find N6 में Qualcomm का ऑक्टा-कोर Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है, जो 3nm प्रोसेस पर आधारित होगा। यह फोन 6,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी के साथ आ सकता है, जो 80W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है।

बताते चलें कि कंपनी Oppo Find N6 को चीन में मार्च में लॉन्च करने वाली है। यह स्मार्टफोन कंपनी की आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर पर प्री-ऑर्डर के लिए लिस्ट भी हो चुका है। आने वाले दिनों में इसके बारे में और जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

आगामी Oppo Find N6 फोल्डेबल सेगमेंट में प्रीमियम डिजाइन, लगभग क्रीज-फ्री डिस्प्ले और फ्लैगशिप स्पेसिफिकेशन के साथ बड़ा बदलाव दिखा रहा है। हम आपको आगे भी इसका अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here