लॉन्च से पहले Oppo Find X9s की इंडिया प्राइस लीक, 7,025mAh बैटरी और Dimensity 9500s प्रोसेसर से होगा लैस

Join Us icon

Oppo इसी महीने भारत में अपनी नई Find X9 सीरीज का विस्तार करने वाला है। जिसमें Oppo Find X9s और Oppo Find X9 Ultra लॉन्च होंगे। यह फोंस 21 मई को भारत में आ रहे हैं। वहीं, अब लॉन्च से पहले Oppo Find X9s की भारतीय कीमत और स्पेसिफिकेशंस सोशल मीडिया साइट पर टिपस्टर अभषेक यादव दे शेयर कर दिए हैं। लीक के अनुसार यह स्मार्टफोन ग्लोबल मॉडल के मुकाबले भारत में थोड़ी कम कीमत पर लॉन्च हो सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

टिप्स्टर के पोस्ट के अनुसार Oppo Find X9s की शुरुआती कीमत भारत में 79,999 रुपये हो सकती है। जो 12जीबी रैम +256जीबी मॉडल के लिए होगी। तुलना करें तो इस स्मार्टफोन को मलेशिया में MYR 3,599 यानी करीब 85,000 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। ऐसे में भारतीय ग्राहकों को यह फोन ग्लोबल मार्केट की तुलना में सस्ता मिल सकता है। हालांकि लॉन्च इवेंट के दौरान आधिकारिक कीमत आने का इंतजार करना होगा।


लीक के अनुसार भारत में आने वाला Oppo Find X9s ग्लोबल वैरियंट जैसे ही फीचर्स के साथ एंट्री कर सकता है। फोन में 6.59-इंच का Full-HD+ OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट कर सकता है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए इसमें Corning Gorilla Glass 7i दिया जा सकता है।

परफॉरमेंस के लिए Oppo Find X9s में 3nm आधारित MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर मिलेगा। जिसकी पुष्टि कंपनी पहले ही कर चुकी है। फोन में Immortalis G925 MC12 GPU, LPDDR5x RAM और UFS 4.1 स्टोरेज टेक्नोलॉजी मिलने की उम्मीद है। स्टोरेज के मामले में यह स्मार्टफोन 12GB RAM और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा।

बैटरी की बात करें तो Oppo Find X9s में 7,025mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। कंपनी ने यह भी पुष्टि की है कि फोन Android 16 आधारित ColorOS 16 पर काम करेगा। वहीं, डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए इसमें IP66, IP68 और IP69 रेटिंग दी जाएंगी।

कैमरा फीचर्स की बात करें तो Oppo Find X9s में Hasselblad-tuned ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का होगा। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलेगा।

OPPO Find X9s

Oppo Find X9s और Oppo Find X9 Ultra भारत में 21 मई को लॉन्च किए जाएंगे। ये दोनों स्मार्टफोन Flipkart, Amazon और Oppo India के ऑनलाइन स्टोर पर सेल होंगे। स्पेसिफिकेशन्स और कीमत को देखते हुए Oppo Find X9s का मुकाबला Samsung, OnePlus और Xiaomi के प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोंस से हो सकता है। हम आपको लॉन्च के दिन यानी 21 मई को फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here