Oppo Reno8 सीरीज के साथ भारत में लॉन्च होगा Oppo Pad Air टैबलेट, जानें क्या होगी कीमत

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/07/oppo-pad-air.jpg

OPPO भारत में जल्द ही अपना दमदार Oppo Reno8 सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। Oppo इस सीरीज के दो स्मार्टफोन – Reno 8 और Reno 8 Pro को लॉन्च करने वाला है। इन दिनों स्मार्टफ़ोन के साथ-साथ कंपनी और भी डिवाइसेज को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। ओप्पो यह पहले ही कंफर्म कर चुका है कि वह रेनो 8 सीरीज़ के साथ भारत में एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन वाले OPPO Enco X2 TWS इयरबड्स को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। अब कंपनी ने कंफर्म किया है कि वह 18 जुलाई को एक और प्रोडक्ट भारत में लॉन्च करने वाला है। ओप्पो का यह प्रोडक्ट OPPO Pad Air टैबलेट है। यह ओप्पो का Oppo Pad के बाद भारत में लॉन्च होने वाला दूसरा टैबलेट है। यहां हम आपको ओप्पो के अपकमिंग टैबलेट के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

Oppo Pad Air: स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Oppo Pad Air टैबलेट में 10.36-इंच का 2K डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रेजलूशन 2000 × 1200 पिक्सल होगा। इसके साथ ही फोन की डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz, स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 83.5 प्रतिशत 71% NTSC कलर गौमट और 360निट्स ब्राइटनेस है। ओप्पो के इस टैबलेट को Snapdragon 680 SoC, 6GB रैम और 128GB स्टोरेज दिया जाएगा।

Oppo Pad Air टैबलेट में 7,100mAh बैटरी, 18W फास्ट चार्जिंग दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन में 8MP का रियर कैमरा और 5MP सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। ओप्पो के इस टैबलेट में फेस अनलॉक फ़ीचर दिया जाएगा।

ओप्पो के इस टैबलेट का वजन 440 ग्राम और मोटाई 6.94mm है। दूसरे फीचर्स की बात करें तो इस टैब में Wi-Fi 5, Bluetooth V5.1, Type-C पोर्ट, ColorOS और क्वाड स्पीकर सेटअप दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : Samsung लाया बहुत सस्ता 5जी फोन Galaxy M13, 4G मॉडल भी हुआ लॉन्च, देखें फुल स्पेसिफिकेशन और प्राइस

Oppo Pad Air कीमत

Oppo Pad Air टैबलेट के कीमत की बात करें तो इसका बेस वेरिएंट 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ 1299 CNY (करीब 15,100 रुपये) में और दूसरा वेरिएंट 6GB + 128GB स्टोरेज के साथ CNY 1699 (करीब 19,800 रुपये) की कीमत में पेश किया जा सकता है। ओप्पो का यह टैबलेट सिल्वर और ग्रे कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। इस टैबलेट को फ्लिपकार्ट और ओप्पो के स्टोर से खरीदा जा सकेगा।