
भारत में हाल ही में लॉन्च हुए Oppo K13 के बाद, अब कंपनी चीन में इसके अपग्रेडेड वर्जन Oppo K13 Turbo को लॉन्च करने की तैयारी में लग रही है। लेकिन यह कोई साधारण अपग्रेड नहीं है। लीक हुई एक हैंड्स-ऑन इमेज से खुलासा हुआ है कि इस फोन में एक्टिव कूलिंग फैन और RGB लाइटिंग दी जा सकती है। जो इसे खासतौर पर गेमर्स के लिए एक आकर्षक विकल्प बना सकती है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Oppo K13 Turbo लीक जानकारी
- लीक इमेज में फोन के पिछले हिस्से में RGB लाइट्स के साथ एक मिनी फैन दिखाई दे रहा है। यह ऐसा फीचर है जो आमतौर पर मिड-रेंज फोन में देखने को नहीं मिलता है।
- डिजाइन न सिर्फ इसे “Turbo” ब्रांडिंग के अनुकूल बनाता है, बल्कि स्मार्टफोन में थर्मल परफॉर्मेंस को भी नया आयाम देता है।

- फोन में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 SoC मिलने की बात सामने आई है। जो एक 4nm ऑक्टा-कोर चिप है और Adreno 825 GPU के साथ आ सकता है।
- 8s Gen 4 प्रोसेसर Snapdragon 8 Gen 3 की तुलना में थोड़ी सस्ती कैटेगरी में आता है, लेकिन फिर भी हाई-परफॉर्मेंस देने का दम रखता है।
Oppo K13 Turbo अन्य डिटेल्स
- फोन के डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी और कीमत की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन इतना तय है कि ओप्पो K13 Turbo मिड-रेंज सेगमेंट में कुछ नया पेश कर सकता है।
- भारत में लॉन्च हुए K13 की शुरुआती कीमत ₹17,999 है और उम्मीद की जा रही है कि K13 Turbo इससे थोड़ी प्रीमियम कैटेगरी में लॉन्च किया जा सकता है।
- एक्टिव कूलिंग फैन को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर खासा क्रेज देखा जा रहा है इसे Oppo का पहला फैन-कूल्ड फोन बताया जा रहा है।
बताते चलें कि फिलहाल यह फोन केवल चीन में लॉन्च होने की उम्मीद है, लेकिन अगर रिस्पॉन्स अच्छा मिला, तो इसकी ग्लोबल लॉन्च की संभावना भी जताई जा रही है। खास बात ये है कि यह डिवाइस iQOO Z10 Turbo Pro और Redmi Turbo 4 Pro जैसे फोंस को टक्कर दे सकता है, लेकिन ऐसा तभी हो सकेगा जब ओप्पो के आगामी फोन की कीमत और परफॉर्मेंस से यूजर्स संतुष्ट होंगे।













