लॉन्च से पहले OPPO K14 Plus 5G का रिटेल बॉक्स लीक, 3,600 निट्स ब्राइटनेस और बड़े वेपर चैंबर के साथ आएगा फोन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/09/oppo-k14-plus-5g-india-launch-teaser.jpg

Oppo अपनी K14 सीरीज में एक नया स्मार्टफोन लेकर आ रहा है। यह OPPO K14 Plus 5G नाम से आएगा। ब्रांड ने फोन का आधिकारिक टीजर भी कुछ दिन पहले ही जारी किया है। इसी बीच फोन के रिटेल बॉक्स की तस्वीर 91mobiles ने शेयर की है। जिसमें स्मार्टफोन के फ्रंट डिजाइन की झलक देखने को मिलती है। इसके साथ, इंडस्ट्री सोर्स के जरिए फोन की डिस्प्ले ब्राइटनेस और कूलिंग सिस्टम से जुड़ी जानकारी सामने आई है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

OPPO K14 Plus 5G का रिटेल बॉक्स लीक

OPPO K14 Plus 5G के रिटेल बॉक्स की तस्वीर में फोन के फ्रंट पैनल का एक हिस्सा दिखाई दे रहा है। तस्वीर में डिस्प्ले के चारों ओर काफी पतले बेजल्स नजर आते हैं। इसके साथ फोन के फ्रेम का कलर ऑरेंज दिखाई दे रहा है। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि कंपनी इसे ऑरेंज कलर ऑप्शन में पेश कर सकती है।

हालांकि, यह इमेज केवल रिप्रेजेंटेशन के लिए इस्तेमाल की गई हो सकती है। इसलिए फोन के रियल डिजाइन की जानकारी आधिकारिक तस्वीरों से ही हो पाएगी।

इसी महीने लॉन्च की उम्मीद

OPPO K14 Plus 5G को लेकर कंपनी ने आधिकारिक टीजर जारी कर दिया है। Flipkart पर भी फोन को जल्द लॉन्च होने वाले डिवाइस के तौर पर दिखाया जा रहा है। यदि इंडस्ट्री सोर्स की मानें तो स्मार्टफोन को सितंबर के अंत तक पेश किया जा सकता है।

Flipkart Big Billion Days Sale 2026 की शुरुआत 9 अक्टूबर से होने की पुष्टि हो चुकी है। इसलिए संभावना है कि OPPO K14 Plus 5G को इस सेल के दौरान लॉन्च ऑफर और डिस्काउंट के साथ उपलब्ध कराया जा सकता है। हालांकि, फोन की लॉन्च डेट और ऑफर्स की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

OPPO K14 Plus 5G स्पेसिफिकेशंस संभावित

इंडस्ट्री सोर्स के अनुसार, OPPO K14 Plus 5G के डिस्प्ले में 3,600 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिल सकती है। फोन में 5,000mm² का वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिए जाने की जानकारी सामने आई है।

अगर ये स्पेसिफिकेशन सही साबित होते हैं, तो फोन की स्क्रीन तेज धुप या ज्यादा रोशनी में कंटेंट देखने के लिए उपयोगी हो सकती है। वहीं, बड़ा वेपर चैंबर गेमिंग और अन्य हैवी टास्क के दौरान डिवाइस की हीट को मैनेज करने में मदद कर सकता है।

OPPO K14 सीरीज के पिछले मॉडल्स में बड़ी बैटरी देखने मिली है। इसी वजह से OPPO K14 Plus 5G में भी 7,000mAh या इससे ज्यादा साइज की बैटरी मिलने का अनुमान है।

OPPO K14 Plus 5G फोन में IP69 रेटिंग मिलने की भी उम्मीद भी है, जैसा कि OPPO K14 में देखने को मिला था। हालांकि, नए मॉडल की डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग की पुष्टि अभी नहीं हुई है।

OPPO K14 Plus 5G के प्रोसेसर को लेकर अभी कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। कंपनी की ओर से आने वाले टीजर और लॉन्च से पहले सामने आने वाली रिपोर्ट्स से इसके चिपसेट, कैमरा, रैम और स्टोरेज की जानकारी मिल सकती है। यदि आप आने वाले दिनों में नया मिड रेंज फोन देख रहे हैं तो आगामी ओप्पो डिवाइस अच्छा ऑप्शन बन सकता है। हम आपको आगे भी इसके अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।