OPPO K15 Pro 5G लॉन्च, देखें इस पावरफुल फोन की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

Join Us icon

ओपो ने आज अपनी होम मार्केट चीन में ‘के15 सीरीज’ को पेश किया है। कंपनी की ओर से दो नए स्मार्टफोन OPPO K15 Pro और OPPO K15 Pro+ लॉन्च किए गए हैं। ओपो के15 प्रो प्लस 5जी फोन की डिटेल्स आप यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं और ओपो के15 प्रो स्मार्टफोन की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आगे दी गई है। कंफर्म तो नहीं है लेकिन कहा जा रहा है कि यही मोबाइल इंडिया में OPPO K15 Turbo नाम के साथ आ सकता है।

ओपो के15 प्रो 5जी फोन को Dimensity 8500 SUPER ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लाया गया है। यह MediaTek का 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.2GHz से लेकर 3.4GHz तक की हाई क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस स्मार्टफोन में Arm Mail-G720 MC8 जीपीयू लगाया गया है। इस फोन में Swift Cooling Engine लगाया गया है जो इंटरनल हीट बहुत तेजी से बाहर फेंकता है।

OPPO K15 Pro 5G फोन 2760 × 1256 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.59-इंच 1.5K स्क्रीन पर लॉन्च हुआ है। यह OLED पैनल पर बनी डिस्प्ले है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ 1200nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। यह ओपो मोबाइल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस है। लंबे समय तक फोन चलाने पर यह स्क्रीन आंखों को अधिक डैमेज होने से बचाने में मदद करती है।

फोटोग्राफी के लिए ओपो के15 प्रो 5जी स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल OIS मेन सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर व 116° एफओवी वाले 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह ओप्पो मोबाइल 16 मेगपिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जो एफ/2.4 अपर्चर पर काम करता है।

ओपो के15 प्रो को पावर बैकअप के लिए 7500mAh बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 80W FlashCharge फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है। यह ओपो मोबाइल एंड्रॉयड 16 पर लाया गया है जो ColorOS 16 के साथ मिलकर काम करता है। कंपनी ने इसे IP69 रेटिंग के साथ पेश किया है फोन को इसे धूल व पानी से बचाने में मदद करता है।

OPPO K15 Pro में कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4 और NFC सहित Infrared सेंसर भी दिया गया है। चाइना में इस ओपो स्मार्टफोन को 12GB LPDDR5X RAM पर लाया गया है जो स्मूथ और फास्ट मल्टीटास्किंग करता है। वहीं तेजी से डाटा ट्रांसफर करने के लिए ओपो के15 प्रो 5जी फोन UFS 3.1 storage तकनीक से लैस किया गया है। इसमें 3D microporous + microchannel डुअल हीट कंडक्शन एरिया दिया गया है जो हैवी परफॉर्मेंस के दौरान फोन को ठंडा रखने में मदद करता है।

ओपो के15 प्रो का प्राइस 2999 युआन से शुरू होता है जो इंडियन करंसी अनुसार 40 हजार रुपये के करीब है। यह मोबाइल के 12जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट का रेट है। वहीं OPPO K15 Pro के 12जीबी रैम + 512जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 3499 युआन में लॉन्च किया गया है जो इंडियन करंसी अनुसार 47 हजार रुपये के करीब है। चाइना में इस ओपो मोबाइल को Golden Legend, Radiant Dust, Origin Grey और Cyber ​​Wings कलर में लाया गया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here