Oppo K15 जल्द हो सकता है लॉन्च, TENAA लिस्टिंग में सामने आई 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरा की डिटेल

Join Us icon

Oppo जल्द ही चीन में अपनी के-सीरीज का नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। दरअसल नया डिवाइस TENAA वेबसाइट पर स्पॉट हुआ है। जिसमें अहम स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं। यह फोन मॉडल नंबर PYD110 के साथ लिस्ट हुआ है। इसमें 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरा सहित कई दमदार खूबियां मिल सकती हैं। आइए, आगे लिस्टिंग की पूरी डिटेल्स जानते हैं।

Oppo K15 TENAA लिस्टिंग

Oppo ने फिलहाल आगामी डिवाइस के आधिकारिक नाम की पुष्टि नहीं की है, लेकिन चीनी टेक ब्लॉगर्स का मानना है कि यह फोन Oppo K15 के नाम से लॉन्च हो सकता है। यह स्मार्टफोन Oppo K15 Pro और Oppo K15 Pro+ के साथ कंपनी की K15 सीरीज का हिस्सा बन सकता है। जिन्हें अप्रैल में चीन में पेश किया गया था।

Oppo K15 स्पेसिफिकेशंस (TENAA लिस्टिंग)

TENAA लिस्टिंग के अनुसार कथित Oppo K15 में 6.59-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। जिसका रेजोल्यूशन 1256 x 2760 पिक्सल होगा। फोन में इन डिस्प्ले फिंगर प्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक फीचर मिलने की भी उम्मीद है। डिवाइस का डाइमेंशन 158.3 x 75.13 x 8.27mm बताया गया है, जबकि इसका वजन करीब 205 ग्राम रखा जा सकता है।

परफॉरमेंस की बात करें तो संभावित Oppo K15 फोन में 2.5GHz clock स्पीड वाला octa-core प्रोसेसर दिया जा सकता है। हालांकि प्रोसेसर का नाम सामने नहीं आया है। मेमोरी के मामले में यह स्मार्टफोन 8GB और 12GB RAM ऑप्शन में लॉन्च हो सकता है। वहीं, स्टोरेज के लिए इसमें 256GB और 512GB विकल्प मिल सकते हैं।

Oppo K15 स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी बैटरी हो सकती है। TENAA लिस्टिंग में फोन की रेटेड बैटरी साइज 7,755mAh बताई गई है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि लॉन्च के समय इसमें लगभग 8,000mAh की टिपिकल बैटरी दी जा सकती है। हालांकि फिलहाल इसकी फास्ट चार्जिंग तकनीक को लेकर जानकारी सामने नहीं आई है।

फोटोग्राफी के लिए Oppo K15 में डुअल रियर कैमरा देखने को मिल सकता है, जिसमें दो 50MP सेंसर शामिल होने की संभावना है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

TENAA लिस्टिंग में यह भी सामने आया है कि Oppo K15 फोन में infrared blaster, Bluetooth और USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इसके अलावा लिस्टिंग की इमेज देखकर लगता है कि यह फोन Oppo K15 Pro मॉडल्स की तरह इन-बिल्ट कूलिंग फैन के साथ नहीं आएगा।

बताते चलें कि Oppo ने इस स्मार्टफोन के लॉन्च की पुष्टि नहीं की है, लेकिन सामने आए सर्टिफिकेशन से माना जा रहा है कि कंपनी जल्द ही इसे चीन में लॉन्च कर सकती है। हम आपको आगे भी जानकारी मिलने पर नए पोस्ट में अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here