
ओपो ने अगस्त 2025 में OPPO K13 Turbo Pro इंडिया में लॉन्च किया था जिसमें इन-बिल्ट फैन लगाया गया था। वहीं अब कंपनी इस स्मार्टफोन का सक्सेसर OPPO K15 Turbo Pro लेकर आ रही है जिसके साथ OPPO K15 Turbo भी लॉन्च होगा। ये दोनों अपकमिंग ओप्पो मोबाइल सर्टिफिकेशन साइट टेना पर लिस्ट हो गए हैं जहां स्मार्टफोंस की स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आ गई है। उम्मीद कर सकते हैं कि ओपो के15 टर्बो और के15 टर्बो प्रो बेहद जल्द टेक मंच पर एंट्री ले सकते हैं।
ओपो के15 टर्बो को टेना पर PMH110 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है और के15 टर्बो प्रो को PMG110 मॉडल नंबर के साथ सर्टिफाइड किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक ये दोनों स्मार्टफोन मीडियाटेक प्रोसेसर पर लाए जाएंगे। OPPO K15 Turbo में जहां 3.4GHz क्लॉक स्पीड वाला Dimensity 8500 चिपसेट दिया जा सकता है वहीं K15 Turbo Pro को 3.73GHz स्पीड वाले Dimensity 9500s प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है।

टेना के मुताबिक OPPO K15 Turbo 5G फोन में 2760 x 1256 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.59-इंच की 1.5K OLED स्क्रीन दी जा सकती है और प्रो मॉडल को थोड़ी बड़ी 1272 x 2772 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले पर लाया जा सकता है। दोनों ओपो मोबाइल्स में 165Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया जा सकता है और इन्हें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस किया जा सकता है। ओपो के15 टर्बो सीरीज में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है।
बैटरी की बात करें तो लिस्टिंग में ओपो के15 टर्बो की रेटिड बैटरी कैपेसिटी 7,265mAh बताई गई है। वहीं के15 टर्बो प्रो को 7,400mAh रेटिड बैटरी से लैस दिखाया है। इस क्षमता को देखते हुए माना जा सकता है कि कंपनी के15 टर्बो को 7500एमएएच बैटरी पर लॉन्च कर सकती है और के15 टर्बो प्रो को तकरीबन 7800एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा सकती है।

फोटोग्राफी के लिए इन दोनों अपकमिंग ओपो स्मार्टफोंस में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की जानकारी टेना लिस्टिंग में सामने आई है। वहीं इनके बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। लिस्टिंग के अनुसार ये मोबाइल 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर सपोर्ट करेंगे जिसके साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस भी दिया जाएगा। फोंस में ओआईएस का सपोर्ट भी देखने को मिलेगा।
लिस्टिंग में OPPO K15 Turbo और OPPO K15 Turbo Pro को एंड्रॉयड 16 आधारित ColorOS 16 से लैस बताया गया है। इनके 12GB और 16GB RAM लिस्टिंग में सामने आए हैं जिनके साथ 128GB, 256GB और 512GB storage दी गई है। इन स्मार्टफोंस में भी built-in cooling fan मिलेगा। वहीं लीक्स की मानें तो सीरीज के प्रो मॉडल को कंपनी डेडिकेटेड gaming shoulder buttons के साथ ला सकती है।













