5,000mAh Battery और 64MP Rear Camera के साथ 8GB RAM वाला OPPO K9x हुआ लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/12/OPPO-K9x-5G-Phone.jpg

OPPO ने टेक मार्केट में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन OPPO K9x लॉन्च किया है। ‘के’ सीरीज़ में शामिल हुआ यह ओपो मोबाइल फिलहाल चीन में पेश हुआ है जो आने वाले दिनों में विश्व के अन्य बाजारों में दस्तक दे सकता है। ओपो के9एक्स स्मार्टफोन 8GB RAM, MediaTek Dimensity 810 चिपसेट, 64MP Rear Camera और 5,000mAh Battery की ताकत से लैस है जो आने वाली 27 दिसंबर से सेल के लिए उपलब्ध होगा।

OPPO K9x की स्पेसिफिकेशन्स

ओपो के9एक्स स्मार्टफोन कंपनी की ओर से 1080 x 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की फुएचडी+ डिसप्ले पर पेश किया है जो पंच-होल डिजाईन पर बनी है तथा 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। फोन के स्क्रीन के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे ही ओर हल्का चौड़ा चिन पार्ट दिया गया है। डिसप्ले के उपरी बाईं ओर सेल्फी कैमरे से लैस होल मौजूद है। चीनी बाजार में इस फोन ने Silver Purple और Black कलर में एंट्री ली है।

OPPO K9x एंडरॉयड 11 ओएस पर लॉन्च हुआ है जो कलरओएस 12 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक के डिमेनसिटी 810 चिपसेट दिया गया है। यह एक 5जी चिपसेट है जो डुअल मोड 5G SA/NSA सपोर्ट करता है। चीनी बाजार में यह ओपो मोबाइल 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम पर लॉन्च हुआ है जिसे 128 जीबी स्टोरेज और 256 जीबी स्टोरेज के दो वेरिएंट्स में खरीदा जा सकेगा। यह भी पढ़ें : 44MP Selfie कैमरा और 44W Fast Charging के साथ लॉन्च हुआ Vivo S12, 12GB RAM से है लैस

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो ओपो के9एक्स 5जी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल के मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल के ही डेफ्थ सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस ओपो फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

OPPO K9x 5G Phone 4जी भी सपोर्ट करता है तथा बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इसमें 3.5एमएम जैक भी देखने को मिलेगा। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन दिया गया है वहीं साथ ही यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए ओपो के9एक्स को 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी से लैस किया गया है जिसे 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक जरिये तेजी से चार्ज किया जा सकता है।