ओप्पो का सबसे सस्ता 5G फोन, जानें इसकी पूरी डिटेल

OPPO A59 5G भारतीय बाजार में ओप्पो का सबसे सस्ता 5जी फोन है। अगर ओप्पो के फोन आपको पसंद आते हैं, तो OPPO A59 5G ऑप्शन हो सकता है। इस डिवाइस में कंपनी ने MediaTek Dimensity 6020 ओक्टा कोर प्रोसेसर, डुअल रियर कैमरा, 5000mAh, फास्ट चार्जिंग और 6जीबी रैम की सुविधा दी गई है। आइए आपको बताते हैं ओप्पो के सबसे सस्ते 5G फोन OPPO A59 5G की डिटेल…
OPPO A59 5G की कीमत
ओप्पो का OPPO A59 5G दो रैम वैरियंट में उपलब्ध है- 4जीबी रैम+128 जीबी स्टोरेज और 6जीबी रैम+128 जीबी स्टोरेज। जानें अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर इसकी कीमत क्या है?
| ओप्पो स्टोर | 13,999 रुपये (4GB+128GB) 15,499 रुपये (4GB+128GB) |
| अमेजन | 15,999 रुपये (4GB+128GB) |
| फ्लिपकार्ट | 13,999 रुपये (4GB+128GB) 15,499 रुपये (4GB+128GB) |
OPPO A59 5G फोन कहां से खरीदें
OPPO A59 5G को आप ऑफलाइन स्टोर के साथ oppo store, flipkart, amazon, croma जैसी वेबसाइट से भी खरीद सकते हैं। ओप्पो की वेबसाइट पर यह फोन अभी 4000 रुपये की डिस्काउंट पर उपलब्ध है। ओप्पो स्टोर से इसे 2333 रुपये की मासिक ईएमआई पर घर ला सकते है। इसके अलावा, फेडरल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, यस बैंक, वन कार्ड आदि के कार्ड से खरीदारी पर 10 प्रतिशत का इस्टैंट डिस्काउंट मिल रहा है।
OPPO A59 5G के स्पेसिफिकेशन्स
डिस्प्ले : OPPO A59 5G 6.56-इंच HD+ डिस्प्ले है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट, 720 निट्स पीक ब्राइटनेस और 96% NTSC कलर गमट भी मिलता है।
प्रोसेसर : फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6020 प्रोसेसर है। यह 2.2गीगाहर्ट्ज तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें माली-जी57 जीपीयू मौजूद है।
रैम + स्टोरेज : OPPO A59 5G फोन 4जीबी रैम और 6जीबी रैम सपोर्ट करता है। इस फोन में 6जीबी रैम एक्सपेंशन टेक्नोलॉजी भी दी गई है यानी रैम को 12जीबी तक बढ़ा सकते हैं। इसमें 128जीबी इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1टीबी तक बढ़ा सकते हैं।
कैमरा : ओप्पो ए59 5जी फोन में डुअल रियर कैमरा है। इसमें एलईडी फ्लैश से लैस 13 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल बोकेह कैमरा मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।
बैटरी : OPPO A59 5G फोन में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। यह 33W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।
ओएस : OPPO A59 5G में कंपनी ने एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया है।
अन्य : ओप्पो ए59 5जी फोन 7 5G Bands सपोर्ट करता है। इसमें 3.5mm जैक, साइड फिंगरप्रिंट सेंसर, IP54 रेटिंग आदि मिलते हैं।