15000 रुपये से कम वाले OPPO 5G फोन, देखें प्राइस लिस्ट और फीचर्स

Join Us icon

OPPO किफायती और फीचर-पैक स्मार्टफोन्स के लिए जाना जाता है, जो स्टाइल, परफॉर्मेंस और कैमरा के बीच बेहतर बैलेंस प्रदान करता है। अगर आप 15,000 रुपये से कम की रेंज में OPPO के 5G स्मार्टफोन्स तलाश रहे हैं, तो इस रेंज में ओप्पो को पास कई 5जी स्मार्टफोन मौजूद हैं, जैसे कि OPPO K13x, OPPO A5x, OPPO K12x, OPPO A3 5G और OPPO A3X। ये फोन उन लोगों के लिए एक विकल्प हो सकते हैं, जो कम कीमत में 5G टेक्नोलॉजी और डेली यूज के लिए भरोसेमंद डिवाइस चाहते हैं। आइए, जानते हैं 15000 रुपये से कम में आने वाले ओप्पो 5जी फोन (OPPO 5g Phone Under Rs 15000) के फीचर और स्पेसिफिकेशंस की डिटेलः

₹15000 से कम में ओप्पो 5G मोबाइल फोन (2025)

फोन का नामकीमत
OPPO K13x11,999 रुपये (4GB+128GB)
OPPO A5x 5G12,999 रुपये (4GB+128GB)
OPPO K12x 5G12,999 रुपये (6GB+128GB)
OPPO A3 5G13,499 रुपये (6GB+128GB)
OPPO A3X 5G11,499 रुपये (4GB+128GB)

 * यह प्राइस खबर लिखे जाने के समय की है। इसकी कीमत घट और बढ़ सकती है। 

OPPO K13x

ओप्पो के13एक्स (OPPO K13x) किफायती 5G स्मार्टफोन है, जो ओप्पो के12एक्स का उत्तराधिकारी है। फोन के 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत 11,999 रुपये है। फोन में आपको 6.67 इंच HD+ IPS LCD डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,000 निट्स ब्राइटनेस के साथ स्मूथ और ब्राइट विजुअल्स मिलता है। इसके रियर में डुअल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP कैमरा प्राइमरी है। फोन में कंपनी ने MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और 4GB/6GB/8GB रैम की सुविधा दी है, वहीं 6000mAh बैटरी के साथ 45W सुपर VOOC चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

OPPO K13x

स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले: 6.67 इंच (16.94 cm) HD+ IPS LCD, 720×1604 px, 120Hz, पंच-होल, 1,000 निट्स, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i
सॉफ्टवेयर: Android v15 आधारित ColorOS 15
प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 6300, ऑक्टा-कोर (6nm), Mali G57 MC2 GPU
रैम/स्टोरेज: 4GB/6GB/8GB रैम, 128GB स्टोरेज (1TB तक एक्सपैंडेबल)
रियर कैमरा: 50MP वाइड (f/1.8) + 2MP डेप्थ (f/2.4), LED फ्लैश, Full HD @60fps, AI फीचर्स (AI Eraser, AI Unblur, AI Reflection Remover)
फ्रंट कैमरा: 8MP वाइड एंगल (f/2.0), Full HD @30fps
बैटरी: 6000mAh, 45W सुपर VOOC चार्जिंग, USB Type-C
अन्य: 5G, नैनो सिम (SIM1+SIM2), IP65 डस्ट/वाटर रेसिस्टेंट, MIL-STD 810H, 3.5mm ऑडियो जैक, NFC, ब्लूटूथ 5.4

क्यों खरीदें

यह फोन 360-डिग्री डैमेज-प्रूफ आर्मर बॉडी और IP65 रेटिंग के साथ मजबूत डिजाइन में आता है, जो इसे इस सेगमेंट में सबसे टिकाऊ बनाता है। MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और Android 15 आधारित ColorOS 15 स्मूथ परफॉर्मेंस और AI फीचर्स प्रदान करते हैं। 6000mAh की बड़ी बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग लंबे समय तक उपयोग के लिए उपयुक्त है। वहीं 50MP कैमरा और 1TB तक एक्सपैंडेबल स्टोरेज इसे वैल्यू-फॉर-मनी बनाते हैं।

OPPO A5x 5G

ओप्पो ए5एक्स (OPPO A5x) बजट 5G स्मार्टफोन है। इस समय फोन के 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत फ्लिपकार्ट पर 12,999 रुपये है। फोन में आपको 6.67 इंच LCD डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूथ विजुअल्स मिलता है। इसके रियर में डुअल कैमरा सेटअप है, जिसमें 32MP कैमरा प्राइमरी है, जो अच्छा फोटोग्राफी एक्सपीरियंस देता है। फोन में कंपनी ने MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और 4GB रैम की सुविधा दी है, वहीं 6000mAh बैटरी के साथ 45W सुपर VOOC चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।

OPPO A5x

स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: 6.67 इंच (16.94 cm) LCD, 720×1604 px (HD+), 120Hz, पंच-होल
  • सॉफ्टवेयर: Android v15
  • प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 6300, ऑक्टा-कोर (2.4 GHz डुअल कोर + 2 GHz हेक्सा कोर)
  • रैम/स्टोरेज: 4GB रैम, 128GB स्टोरेज (1TB तक एक्सपैंडेबल)
  • रियर कैमरा: 32MP वाइड + 2MP डेप्थ, LED फ्लैश, Full HD @30fps
  • फ्रंट कैमरा: 5MP वाइड एंगल, स्क्रीन फ्लैश, Full HD @30fps
  • बैटरी: 6000mAh, 45W सुपर VOOC चार्जिंग, USB Type-C
  • अन्य: 5G, नैनो सिम (SIM1+SIM2), डस्ट/वाटर रेसिस्टेंट

क्यों खरीदें

यह फोन कॉम्पैक्ट डिजाइन में आता है और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर की वजह से स्मूथ परफॉर्मेंस देता है। फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग है, जो लंबे समय तक उपयोग के लिए आदर्श बनाता है। यह लेटेस्ट Android v15 और डस्ट/वाटर रेसिस्टेंट डिजाइन के साथ आता है।

OPPO K12x 5G

15,000 रुपये से कम की रेंज में ओप्पो के12एक्स 5G (OPPO K12x 5G) भी एक बढ़िया फोन है। इस समय फोन के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत फ्लिपकार्ट पर 12,999 है। फोन में आपको 6.67 इंच LCD डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। रियर पर डुअल कैमरा सेटअप है, जिसमें 32MP कैमरा प्राइमरी है, वहीं फ्रंट में 8एमपी का कैमरा मिलता है। फोन में कंपनी ने MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और 6GB/8GB रैम और 256जीबी तक स्टोरेज की सुविधा दी है। इस फोन में आपको 5100mAh बैटरी के साथ 45W सुपर VOOC चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

OPPO K12x

स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: 6.67 इंच (16.94 cm) LCD, 720×1604 px (HD+), 120Hz, पंच-होल
  • सॉफ्टवेयर: Android v14
  • प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 6300, ऑक्टा-कोर (2.4 GHz डुअल कोर + 2 GHz हेक्सा)
  • रैम/स्टोरेज: 6GB/8GB रैम, 128GB/256GB स्टोरेज (1TB तक एक्सपैंडेबल)
  • रियर कैमरा: 32MP वाइड + 2MP डेप्थ, LED फ्लैश, Full HD @60fps
  • फ्रंट कैमरा: 8MP वाइड एंगल, Full HD @30fps
  • बैटरी: 5100mAh, 45W सुपर VOOC चार्जिंग, USB Type-C
  • अन्य: 5G, नैनो सिम (SIM1+SIM2 हाइब्रिड), डस्ट/वाटर रेसिस्टेंट

क्यों खरीदें

यह फोन स्टाइलिश डिजाइन में आता है और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ मल्टीटास्किंग के लिए बेहतर परफॉर्मेंस देता है। 8MP फ्रंट कैमरा सेल्फी के लिए ठीक है और 45W फास्ट चार्जिंग तेजी से बैटरी चार्ज करता है। यह 5G सपोर्ट और 256GB तक स्टोरेज के साथ वैल्यू-फॉर-मनी है।

OPPO A3 5G

इस प्राइस रेंज में ओप्पो ए3 5G (OPPO A3 5G) फोन भी उपलब्ध है। इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत फ्लिपकार्ट पर 13,499 रुपये है। फोन के डिस्प्ले की बात करें, तो इसमें 6.67 इंच LCD डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट है। इसमें आपको डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP कैमरा प्राइमरी है, वहीं 5एमपी का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। फोन में कंपनी ने MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 6GB रैम है। यह फोन 5100mAh बैटरी और 45W सुपर VOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।

OPPO A3 5G

स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: 6.67 इंच (16.94 cm) LCD, 720×1604 px (HD+), 120Hz, पंच-होल
  • सॉफ्टवेयर: Android v14
  • प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 6300, ऑक्टा-कोर (2.4 GHz डुअल कोर + 2 GHz हेक्सा कोर)
  • रैम/स्टोरेज: 6GB रैम, 128GB स्टोरेज (2TB तक एक्सपैंडेबल)
  • रियर कैमरा: 50MP वाइड + 2MP डेप्थ, LED फ्लैश, Full HD @60fps
  • फ्रंट कैमरा: 5MP वाइड एंगल, Full HD @30fps
  • बैटरी: 5100mAh, 45W सुपर VOOC चार्जिंग, USB Type-C
  • अन्य: 5G, नैनो सिम (SIM1+SIM2 हाइब्रिड), डस्ट/वाटर रेसिस्टेंट

क्यों खरीदें

यह फोन 50MP प्राइमरी कैमरा के साथ आता है, जो फोटोग्राफी एक्सपीरियंस को बढ़िया बनता है। वहीं MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर स्मूथ परफॉर्मेंस सुनिश्चित करता है। इसके साथ फोन में आपको 2TB तक एक्सपैंडेबल स्टोरेज बड़े डेटा के लिए उपयुक्त है।

OPPO A3X 5G

ओप्पो ए3एक्स (OPPO A3X) बजट 5G स्मार्टफोन है। इस समय फोन के 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत फ्लिपकार्ट पर 11,499 रुपये है। फोन में आपको 6.67 इंच LCD डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। यह फोन भी डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें 8MP कैमरा प्राइमरी है, वहीं फ्रंट में 5एमपी का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में कंपनी ने MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 5100mAh बैटरी और 45W सुपर VOOC चार्जिंग सपोर्ट है।

OPPO A3X

स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: 6.67 इंच (16.94 cm) LCD, 720×1604 px (HD+), 120Hz, पंच-होल
  • सॉफ्टवेयर: Android v14
  • प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 6300, ऑक्टा-कोर (2.4 GHz डुअल कोर + 2 GHz हेक्सा कोर)
  • रैम/स्टोरेज: 4GB रैम, 64GB/128GB स्टोरेज (2TB तक एक्सपैंडेबल)
  • रियर कैमरा: 8MP वाइड + 2MP डेप्थ, LED फ्लैश, Full HD @30fps
  • फ्रंट कैमरा: 5MP वाइड एंगल, Full HD @30fps
  • बैटरी: 5100mAh, 45W सुपर VOOC चार्जिंग, USB Type-C
  • अन्य: 5G, नैनो सिम (SIM1+SIM2 हाइब्रिड), डस्ट/वाटर रेसिस्टेंट

क्यों खरीदें

यह फोन सबसे किफायती 5G विकल्पों में से एक है। MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर बेसिक उपयोग के लिए स्मूथ परफॉर्मेंस देता है। 5100mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग लंबे समय तक उपयोग सुनिश्चित करते हैं। 2TB तक एक्सपैंडेबल स्टोरेज और डस्ट/वाटर रेसिस्टेंट डिजाइन इसे वैल्यू-फॉर-मनी बनाते हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here