Oppo Reno 11 सीरीज की इसी महीने हो सकती है एंट्री, लॉन्च टाइमलाइन हुआ लीक

Join Us icon
Highlights

  • Oppo Reno 11 सीरीज नवंबर के अंत में चीन में आ सकती है।
  • इसमें में 11, 11 Pro और 11 Pro Plus जैसे तीन फोन आ सकते हैं।
  • वीवो, ऑनर और अन्य मोबाइल्स की लॉन्च टाइमलाइन भी सामने आई है।

ओप्पो अपनी रेनो सीरीज का विस्तार कर सकता है। बताया जा रहा है कि जल्द ही मार्केट में Reno 10 श्रृंखला के अपग्रेड के रूप में Reno 11 एंट्री कर सकती है। इसमें Oppo Reno 11, Oppo Reno 11 Pro और Oppo Reno 11 Pro Plus जैसे तीन फोन आ सकते हैं। बता दें कि इनके साथ ताजा लीक रिपोर्ट में वीवो, ऑनर और अन्य मोबाइल्स की लॉन्च टाइमलाइन भी सामने आई है। आइए, आगे पोस्ट में आपको पूरी डिटेल देते हैं।

Oppo Reno 11 सीरीज और अन्य की लॉन्च टाइमलाइन (लीक)

टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने माइक्रो ब्लॉग्गिंग साइट वीबो पर चीन में जल्द पेश होने वाली ओप्पो रेनो 11 सीरीज और कुछ अन्य स्मार्टफोन की लॉन्च टाइमलाइन शेयर की है। बता दें कि नए रेनो श्रंखला के मोबाइल्स चीन में आने के बाद जल्द भारत में भी आ सकते हैं।

  • आप लीक इमेज में देख सकते हैं कि ओप्पो रेनो 11 सीरीज के नवंबर के अंत में आने की उम्मीद है।
  • अगर आप वीवो फोंस के शौकीन है तो Vivo S18 सीरीज की लॉन्च तारीख जल्द सामने आने की डिटेल दी गई है।
  • ऑनर द्वारा अपनी अगली फ्लैगशिप सीरीज Honor 100 को नवंबर के अंत में लॉन्च होने की बात शेयर की गई है।
  • यह भी बताया गया है कि दिसंबर में Huawei Nova 12 सीरीज लाई जा सकती है।

oppo-reno-11-series-honor-100-series-and-huawei-nova-12-series-launch-timeline-leaked

OPPO Reno 10 5G के स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: OPPO Reno 10 5G 6.7 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड स्क्रीन के साथ आता है। इसमें 2412×1080 का पिक्सल रिजॉल्यूशन, 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट, 950निट्स ब्राइटनेस और 394पीपीआई सपोर्ट मिलता है।
  • प्रोसेसर: परफॉरमेंस के लिए ओप्पो के इस मोबाइल में ब्रांड ने मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7050 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया है। ग्राफिक्स के लिए माली-जी68 जीपीयू मौजूद है।
  • कैमरा: कैमरा फीचर्स की बात करें तो मोबाइल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी, 32 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस लगा है। वहीं, सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
  • बैटरी: बैटरी के मामले में फोन 5,000एमएएच बैटरी और 67W सुपरवूक चार्जिंग के साथ आता है।
  • ओएस: यह फोन एंड्रॉयड 13 आधारित कलरओएस 13 पर लॉन्च हुआ था। जिसे बाद में अपग्रेड भी मिले हैं।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here