Oppo Reno 11 सीरीज की इसी महीने हो सकती है एंट्री, लॉन्च टाइमलाइन हुआ लीक

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/11/oppo-reno-11-series-launch-timeline-leaked.jpg
Highlights

ओप्पो अपनी रेनो सीरीज का विस्तार कर सकता है। बताया जा रहा है कि जल्द ही मार्केट में Reno 10 श्रृंखला के अपग्रेड के रूप में Reno 11 एंट्री कर सकती है। इसमें Oppo Reno 11, Oppo Reno 11 Pro और Oppo Reno 11 Pro Plus जैसे तीन फोन आ सकते हैं। बता दें कि इनके साथ ताजा लीक रिपोर्ट में वीवो, ऑनर और अन्य मोबाइल्स की लॉन्च टाइमलाइन भी सामने आई है। आइए, आगे पोस्ट में आपको पूरी डिटेल देते हैं।

Oppo Reno 11 सीरीज और अन्य की लॉन्च टाइमलाइन (लीक)

टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने माइक्रो ब्लॉग्गिंग साइट वीबो पर चीन में जल्द पेश होने वाली ओप्पो रेनो 11 सीरीज और कुछ अन्य स्मार्टफोन की लॉन्च टाइमलाइन शेयर की है। बता दें कि नए रेनो श्रंखला के मोबाइल्स चीन में आने के बाद जल्द भारत में भी आ सकते हैं।

OPPO Reno 10 5G के स्पेसिफिकेशंस