
ओप्पो रेनो 13 सीरीज भारत में 9 जनवरी को लॉन्च होने के लिए तैयार है। इसमें OPPO Reno 13 और Oppo Reno 13 Pro फोंस नवंबर में चीन में पहली बार पेश किए गए थे वहीं, अब यह भारत में आने वाले हैं। इनकी माइक्रोसाइट फ्लिपकार्ट पर लाइव है। जबकि लॉन्च से पहले ओप्पो रेनो 13 लाइनअप की कीमत से जुड़ी जानकारी सामने आई है। जिसकी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
ओप्पो रेनो 13 सीरीज की कीमत (लीक)
- भारत में ओप्पो रेनो 13 और रेनो 13 प्रो की कीमत एक्स प्लेटफार्म पर लीक हो गई हैं, जिसे ‘एएन लीक्स’ ने शेयर किया है।
- लीक के अनुसार ओप्पो रेनो 13 की कीमत 8GB+128GB के लिए 37,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज के लिए 39,999 रुपये होगी।
- ओप्पो रेनो 13 प्रो की कीमत 12GB+256GB के लिए 49,999 रुपये और 12GB+512GB वर्जन के लिए 54,999 रुपये होने की उम्मीद है।
- अगर लीक हुई कीमत वाकई सही हैं, तो रेनो 13 सीरीज रेनो 12 लाइनअप से ज्यादा महंगी होगी। यह संभवतः अपग्रेड और सुधार के कारण हो सकता है।
- तुलना के लिए रेनो 12 को 8GB+256GB के लिए 32,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। जबकि रेनो 12 प्रो की कीमत 12GB+256GB के लिए 36,999 रुपये और 12GB+512GB मॉडल के लिए 40,999 रुपये थी।
ओप्पो रेनो 13 सीरीज की खूबियां
ओप्पो रेनो 13 और रेनो 13 प्रो फ्लिपकार्ट के अलावा ओप्पो ई-स्टोर पर भी उपलब्ध होंगे। लिस्टिंग से पुष्टि होती है कि फोन में गोल किनारों के साथ एक बॉक्सी चेसिस, सेल्फी के लिए पंच-होल कटआउट और नैरो बेजेल्स होंगे। रियर पैनल पर रियर कैमरा और एलईडी फ्लैश रखने के लिए एक चौकोर मॉड्यूल है। माइक्रोसाइट से ओप्पो रेनो 13 सीरीज के स्पेसिफिकेशन का पता चलता है।
- प्रोसेसर: ओप्पो रेनो 13 सीरीज में MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट होने की पुष्टि की गई है, जबकि रेनो 12 लाइनअप में Dimensity 7300-Energy चिप है।
- डिस्प्ले: फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट, 1.07 बिलियन कलर्स और HDR10+ सर्टिफिकेशन के साथ FHD+ OLED डिस्प्ले होगा।
- OS: रेनो 13 मॉडल्स ColorOS 15 कस्टम स्किन के साथ आएंगे।
- बैटरी: वेनिला रेनो 13 में 5,600mAh की बैटरी होने की पुष्टि की गई है, जबकि प्रो मॉडल में 5,800mAh साइज की बैटरी मिलेगी। इसमें 80W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा। यह रेनो 12 सीरीज की 5000mAh क्षमता से बड़ा अपग्रेड है।
- कैमरे: ओप्पो रेनो 13 प्रो में 50MP 3.5x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होगा। फ्रंट में 50MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा।
- अन्य: बेहतर नेटवर्क सपोर्ट और डुअल स्टीरियो स्पीकर और O-Haptics के लिए नया OPPO SignalBoost X1 चिपसेट होगा। दोनों फोन को पानी और धूल से सुरक्षा के लिए IP68+IP69 रेटिंग मिलेगी। फोन में AI लाइवफोटो, AI अनब्लर, AI हाइपरबूस्ट और AI रिफ्लेक्शन रिमूवर जैसे कुछ AI फीचर्स दिए जाएंगे। रेनो 13 सीरीज में टिकाऊपन के लिए सेगमेंट का पहला एयरोस्पेस-ग्रेड एल्यूमीनियम फ्रेम होने का दावा किया गया है।
- रंग: ओप्पो रेनो 13 ल्यूमिनस ब्लू और आइवरी वाइट रंगों में उपलब्ध होगा। जबकि रेनो 13 प्रो ग्रेफाइट ग्रे और मिस्ट लैवेंडर रंगों में आएगा।











