
OPPO ने अपने मिड-प्रीमियम डिवाइस OPPO Reno 15 5G की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी की ओर से जारी नई जानकारी के अनुसार 25 अप्रैल 2026 से इस फोन के सभी वेरिएंट्स पर नया प्राइस लागू कर दिया गया है। जिससे ग्राहकों को डिवाइस लेने के लिए ज्यादा कीमत चुकानी होगी। आइए, आगे नया दाम और स्पेसिफिकेशंस विस्तार से जानते हैं।
नई कीमतों की बात करें तो Oppo Reno 15 5G के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत पहले 45,999 रुपये थी। जिसे बढ़ाकर 47,999 रुपये कर दिया गया है। वहीं, 12GB + 256GB मॉडल 48,999 रुपये से बढ़कर 50,999 रुपये का हो गया है। इसके अलावा टॉप वैरियंट 12GB + 512GB की कीमत 53,999 रुपये से बढ़ाकर 55,999 रुपये कर दी गई है। यानी हर वैरियंट पर करीब 2,000 रुपये तक की बढ़ोतरी देखने को मिली है।
यदि फीचर्स की बात करें तो OPPO Reno 15 5G में 6.59-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ आता है। इस स्क्रीन की ब्राइटनेस 1200 निट्स तक जाती है और इसमें Splash Touch व Glove Touch जैसे फीचर्स भी मिलते हैं, जिससे बारिश या दस्ताने पहनकर भी फोन को आसानी से उपयोग किया जा सकता है।
परफॉरमेंस के लिए OPPO Reno 15 5G में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm प्रोसेस पर आधारित है। यह डिवाइस ColorOS 16 पर रन करता है और इसमें AI HyperBoost 2.0, Trinity Engine और Luminous Rendering Engine जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग को स्मूद बनाते हैं। इस फोन के साथ 5 बड़े ColorOS अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलते हैं।
कैमरा की बात करें तो OPPO Reno 15 5G फोन AI Portrait कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसके फ्रंट में 50MP का अल्ट्रा-वाइड सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं, रियर में 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ दिया गया है। जिसे 50MP के 3.5x टेलीफोटो पोर्ट्रेट कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा के साथ जोड़ा गया है। इसके अलावा AI Portrait Glow, PureTone तकनीक और 4K 60fps HDR Ultra-Steady वीडियो जैसे फीचर्स भी शामिल हैं, जो खासतौर पर भारतीय स्किन टोन और लाइटिंग कंडीशंस के हिसाब से ऑप्टिमाइज किए गए हैं।
बैटरी की बात करें तो OPPO Reno 15 5G में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ब्रांड दावा करता है कि फोन कुछ ही मिनटों की चार्जिंग में लंबा बैकअप दे सकता है।
कीमत बढ़ने के बावजूद OPPO Reno 15 5G डिवाइस अपने दमदार फीचर्स के चलते मिड-प्रीमियम सेगमेंट में अच्छा विकल्प लग सकता है। यदि आपको इसकी कीमत ज्यादा लगती है तो आप iQOO 15R, Motorola Signature या OnePlus 15R भी ले सकते हैं इनमें आपको बेहतर चिपसेट के साथ तगड़ा परफॉरमेंस मिल जाएगा। इन तीनों मोबाइल की कीमत रेनो 15 के आसपास ही है लेकिन यह इस प्राइस रेंज में बेहतर ऑप्शन माने जा सकते हैं। हालांकि आप अपनी पसंद के ब्रांड के साथ जा सकते हैं। उम्मीद है यह जानकारी आपके काम आई होगी। ऐसी ही और टेक से जुड़ी खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।












