OPPO Reno 15, Reno15 Pro और 15 Pro Mini का प्राइस लॉन्च से पहले ही लीक! देखें सभी मॉडल्स के रेट

Join Us icon

ओपो रेनो15 सीरीज 8 जनवरी को इंडिया में लॉन्च होगी। इसके तहत OPPO Reno 15, Reno 15 Pro और Reno 15 Pro Mini मॉडल आएंगे। स्मार्टफोन लॉन्च से ठीक एक दिन पहले इन तीनों ओपो मोबाइल्स की कीमत इंटरनेट पर लीक हो गई है। टिपस्टर अभिषेक यादव के लीक मुताबिक ओपो रेनो15 45999 रुपये, ओपो रेनो15 प्रो मिनी 59999 रुपये और ओपो रेनो15 प्रो 67999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च होगा। फुल प्राइस डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

ओपो रेनो 15 प्राइस (लीक)

OPPO Reno 15 5Gप्राइस
8GB RAM + 256GB Storage₹45,999
12GB RAM + 256GB Storage₹48,999
12GB RAM + 512GB Storage₹53,999

सामने आए लीक के अनुसार ओपो रेनो15 5जी फोन इंडिया में कुल तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा। इसकी शुरुआती कीमत 45,999 रुपये बताई गई है जिसमें 8जीबी रैम के साथ 256जीबी मेमोरी मिलेगी। वहीं 12जीबी रैम व 512जीबी स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट का प्राइस 53,999 रुपये बताया गया है। गौरतलब है चाइना में यह मोबाइल MediaTek Dimensity 8450 प्रोसेसर पर लॉन्च हुआ था और यही प्रोसेसर इंडिया में भी आ सकता है।

OPPO Reno 15 कॉम्पैक्ट मोबाइल है जिसमें 6.32-इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 200 मेगापिक्सल + 50 मेगापिक्सल + 50 मेगापिक्सल वाला ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है और फ्रंट पर 50 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मिलेगा। पावर बैकअप के लिए इस मोबाइल को 6,200mAh battery से लैस किया गया है।

ओपो रेनो 15 प्रो मिनी प्राइस (लीक)

OPPO Reno 15 Pro Miniप्राइस
12GB RAM + 256GB Storage₹59,999
12GB RAM + 512GB Storage₹64,999

ओपो रेनो 15 प्रो मिनी इस सीरीज में पहली बार लॉन्च किया जाएगा। कंपनी पहली बार अपनी रेनो सीरीज में ‘प्रो मिनी’ मॉडल लेकर आ रही है। यह मोबाइल चाइना या अन्य ग्लोबल मार्केट्स में भी नहीं उतारा गया है। लीक के अनुसार इसका स्टार्टिंग प्राइस 59,999 रुपये हो सकता है। इस फोन को MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए Reno 15 Pro Mini के बैक पैनल पर 200 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया जा सकता है और फ्रंट पर 50 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर देखने को मिल सकता है। इस ओपो मोबाइल को 6.32-इंच की 1.5K flat OLED डिस्प्ले पर लॉन्च किए जाने की चर्चा है वहीं फोन चार्ज करने के लिए इसमें 80W फास्ट चार्जिंग के साथ रिवर्स चार्जिंग तकनीक भी दी जा सकती है।

ओपो रेनो 15 प्रो प्राइस (लीक)

OPPO Reno Proप्राइस
12GB RAM + 256GB Storage₹67,999
12GB RAM + 512GB Storage₹72,999

ओपो रेनो 15 प्रो 12जीबी रैम वाला 5जी फोन है जो 256जीबी और 512जीबी स्टोरेज पर बिकेगा। लीक के अनुसार इन दोनों वेरिएंट्स का रेट क्रमश: 67999 रुपये और 72999 रुपये हो सकता है। अगर स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसे भी MediaTek Dimensity 8450 प्रोसेसर के साथ इंडियन मार्केट में उतारा जा सकता है। पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन को 6,500mAh बैटरी से लैस किया जा सकता है।

बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल में 80W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग दी गई है। यह इंडियन मॉडल में भी मिल सकती है। चीन में यह फोन 6.78-इंच एमोलेड स्क्रीन पर लॉन्च हुआ था। फोटोग्राफी के लिए इसमें भी 200 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया हैं। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भी लगाया गया है।

बताते चलें कि OPPO Reno15 series लॉन्च ईवेंट 8 जनवरी की दोपहर 12 बजे शुरू होगा। इस ईवेंट आप आगे दी गई यूट्यूब विंडो पर क्लिक करके अपने ही मोबाइल पर लॉन्च लाइव देख सकते हैं :

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here