
OPPO ने चीन में लॉन्च और ग्लोबल लॉन्च डेट की पुष्टि करने के बाद Reno15 Series की इंडिया लॉन्च डेट तय कर दी है। इसे भारत में 8 जनवरी 2026 को लॉन्च किया जाएगा। यह सीरीज दमदार फीचर्स और फोटोग्राफी पसंद करने वाले ग्राहकों को पसंद आ सकती है। इसमें एडवांस AI-कैमरा एक्सपीरियंस पर फोकस किया गया है। बता दें कि भारतीय बाजार में लाइनअप में OPPO Reno15 Pro 5G, Reno15 Pro Mini 5G और OPPO Reno15 5G शामिल होंगे। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
ब्रांड ने कंफर्म किया है कि OPPO Reno15 Pro 5G और Reno15 Pro Mini 5G में 200MP का Ultra-Clear मेन कैमरा दिया जाएगा। जो कंपनी की PureTone Technology के साथ आएगा। यह टेक्नोलॉजी सब्जेक्ट और उसके आसपास के माहौल के बीच बेहतर बैलेंस बनाकर नेचुरल कलर टोन को प्रिजर्व करती है। इसके अलावा, दोनों Pro मॉडल्स में 50MP का 3.5× टेलीफोटो पोर्ट्रेट कैमरा और 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलेगा। जिससे यूजर्स पोर्ट्रेट, लैंडस्केप और ग्रुप शॉट्स को ज्यादा डिटेल और क्लैरिटी के साथ कैप्चर कर सकते हैं।

OPPO Reno15 5G को उन यूज़र्स के लिए पेश किया जा सकता है जो डेली फोटोग्राफी और AI क्रिएटिव फीचर्स चाहते हैं। इसमें 50MP का Ultra-Clear मेन कैमरा, 50MP 3.5× टेलीफोटो पोर्ट्रेट लेंस, 50MP अल्ट्रा-वाइड सेल्फी कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा होगा। जिससे यह फोन अलग-अलग शूटिंग सिचुएशंस के लिए एक बैलेंस्ड ऑप्शन बन सकता है।
पोर्ट्रेट फोटोग्राफी के लिए OPPO की PureTone Technology फोटो को जरूरत से ज्यादा स्मूद या आर्टिफिशियल बनाने की बजाय लाइट, टेक्सचर और डिटेल को संतुलित रखती है। खासतौर पर इंडियन स्किन टोन्स को ध्यान में रखते हुए कैमरा अलग-अलग लाइटिंग कंडीशंस में भी नेचुरल और कंसिस्टेंट रिजल्ट दे सकता है।
Oppo Reno15 Series में AI Editor 3.0 तकनीक भी मिलेगी। जिसमें AI Portrait Glow जैसे फीचर्स शामिल हैं। चाहे फोटो लो-लाइट में ली गई हो या बैकलाइट में यह फीचर सीन को एनालाइज करके लाइटिंग को ऑटोमैटिकली एडजस्ट करता है। इसके अलावा AI Motion Photo Slow-Mo और अन्य AI टूल्स यूजर्स को फोटो और मोमेंट्स को कैप्चर करने के बाद भी बेहतर तरीके से एडिट करने की सुविधा देते हैं।
क्रिएटिव यूज़र्स के लिए Popout जैसे फीचर्स भी मिलेगा। जो स्टिल फोटो और मोशन शॉट्स को डेप्थ और डायमेंशन के साथ प्रेजेंट करते हैं। इससे बिना किसी थर्ड-पार्टी ऐप के सोशल मीडिया के लिए आकर्षक और डायनामिक विजुअल्स तैयार किए जा सकते हैं।
वीडियो के मामले में OPPO Reno15 Pro 5G और Reno15 Pro Mini 5G फ्रंट, मेन, अल्ट्रा-वाइड और टेलीफोटो कैमरा पर 4K HDR वीडियो रिकॉर्डिंग को 60fps तक सपोर्ट करेंगे। HDR सपोर्ट की मदद से हाईलाइट्स और शैडो में बेहतर डिटेल मिलती है, जिससे अलग-अलग लाइटिंग कंडीशंस में भी वीडियो नेचुरल और बैलेंस्ड नजर आते हैं। Dual Conversion Gain वीडियो सिस्टम लो-लाइट और हाई-कॉन्ट्रास्ट सीन में बेहतर डायनामिक रेंज और स्मूद एक्सपोजर ट्रांजिशन देने में मदद कर सकता है।
Oppo Reno 15 सीरीज Flipkart, Amazon और Oppo India ऑनलाइन स्टोर के जरिए सेल के लिए उपलब्ध होगी। इन फोंस में होलोफ्यूजन टेक्नोलॉजी के साथ एयरोस्पेस-ग्रेड एल्यूमीनियम फ्रेम होगा और ये धूल और पानी से बचाव के लिए IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आएंगे।
लीक के अनुसार, Oppo Reno 15 Pro Mini के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज की बॉक्स कीमत 64,999 रुपये हो सकती है, जबकि संभावित बैंक ऑफर्स के बाद रिटेल कीमत 59,999 रुपये के करीब होने की उम्मीद है।
Oppo Reno 15 Pro Mini में 6.32-इंच AMOLED डिस्प्ले होने की उम्मीद है, जबकि Reno 15 Pro में 6.78-इंच AMOLED पैनल और स्टैंडर्ड Reno 15 में 6.59-इंच AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। सभी मॉडल में फुल-HD+ रिजॉल्यूशन मिलने की उम्मीद है, जिसमें प्रो में ज्यादा पीक ब्राइटनेस हो सकती है।
Oppo Reno 15 Pro Mini में MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट, 80W फास्ट चार्जिंग के साथ 6,200mAh की बैटरी दी जा सकती है। Reno 15 को 6,200mAh और Reno 15 Pro को 6,500mAh बैटरी के साथ उतारा जा सकता है। दोनों ही स्मार्टफोन 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाले हो सकते हैं। वहीं, Pro मॉडल में 50W वायरलेस चार्जिंग भी मिल सकती है।
आगामी Oppo Reno 15 सीरीज का मुकाबला संभावित तौर पर Samsung Galaxy A56 5G, OnePlus 13R और Pixel 9A जैसे मॉडल्स से हो सकता है। अगर आप आने वाले हफ्ते में नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं और कैमरा, परफॉरमेंस, डिजाइन व बैटरी शानदार चाहिए तो Oppo Reno 15 सीरीज के लिए रुक सकते हैं। हम आपको आगे भी अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।










