OPPO Reno 15 सीरीज की मलेशिया लॉन्च डेट कंफर्म, भारत में भी जल्द होगी एंट्री

Join Us icon

OPPO ने भारतीय बाजार में अपनी अगली प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोन सीरीज OPPO Reno 15 को लेकर पुष्टि कर दी है। OPPO India की आधिकारिक वेबसाइट, Amazon और Flipkart पर इसकी माइक्रोसाइट भी लाइव हो गई है। इसी बीच मलेशिया लॉन्च डेट सामने आई है। उम्मीद है कि यहां एंट्री के बाद भारत में भी लॉन्च होगा। आइए, ग्लोबल टीजर और लाइनअप में आने वाले फोंस की डिटेल्स जानते हैं।

भारत में लॉन्च डेट को लेकर जहां फैंस इंतजार कर रहे हैं। वहीं, OPPO Malaysia की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार, OPPO Reno 15 सीरीज 6 जनवरी 2026 को लॉन्च होगी। मलेशियन मार्केट में इस सीरीज के तहत OPPO Reno 15 5G और OPPO Reno 15 Pro 5G मॉडल्स ही पेश किए जाएंगे।

बता दें कि भारत के लिए OPPO पहले ही कंफर्म कर चुका है कि यहां तीन मॉडल्स लॉन्च किए जाएंगे। जिनमें OPPO Reno 15 5G, OPPO Reno 15 Pro 5G और नया OPPO Reno 15 Pro Mini 5G शामिल होगा। इनमें से Pro Mini वैरियंट के आने से यह साफ हो जाता है कि कंपनी इस बार कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप पसंद करने वाले ग्राहकों को भी आकर्षित करना चाहती है।

OPPO Reno 15 सीरीज को कैमरा-केंद्रित स्मार्टफोन के तौर पर प्रमोट किया जा रहा है। कंपनी ने टीजर में बताया है कि डिवाइस में 50MP अल्ट्रा-वाइड सेल्फी कैमरा, AI तकनीक और 3.5x टेलीफोटो वाइब पोर्ट्रेट जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा, Blue और White कलर ऑप्शंस भी सीरीज के लिए टीज किए गए हैं।

यदि चीन में पहले से लॉन्च हो चुके OPPO Reno 15 और Reno 15 Pro के स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो दोनों ही स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8450 प्रोसेसर के साथ आते हैं। कैमरा सेटअप में 200MP का प्राइमरी सेंसर, 50MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है, जबकि फ्रंट में 50MP का सेल्फी कैमरा है। यह कैमरा फोटोग्राफी और कंटेंट क्रिएशन करने वालों को लुभा सकता है।

डिस्प्ले की बात करें तो OPPO Reno 15 Pro में 6.78-इंच का फुल-HD+ फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जबकि Reno 15 में 6.32-इंच की कॉम्पैक्ट स्क्रीन मिलती है। बैटरी सेगमेंट में Reno 15 को 6,200mAh और Reno 15 Pro को 6,500mAh बैटरी के साथ उतारा गया है। दोनों ही स्मार्टफोन 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करते हैं, वहीं, Pro मॉडल में 50W वायरलेस चार्जिंग भी मिलती है।

आगामी Oppo Reno 15 सीरीज उन यूजर्स के लिए खास हो सकती है जो स्टाइलिश डिजाइन, दमदार कैमरा और बढ़िया परफॉरमेंस पसंद करते हैं। इसमें Reno 15 और Pro मॉडल कैमरा और प्रीमियम फीचर्स चाहने वालों के लिए हो सकते हैं। जबकि भारत में आने वाला Pro Mini उन लोगों के लिए हो सकता है, जो कॉम्पैक्ट फोन में तगड़ा कैमरा और परफॉरमेंस तलाश रहे हैं।

आगामी Oppo Reno 15 सीरीज का मुकाबला संभावित तौर पर Samsung Galaxy A56 5GOnePlus 13R और Pixel 9A जैसे मॉडल्स से हो सकता है। अगर आप जनवरी 2026 में नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं और कैमरा, परफॉरमेंस, डिजाइन व बैटरी शानदार चाहिए तो Oppo Reno 15 सीरीज के लिए इंतजार कर सकते हैं। हम आपको आगे भी इसके अपडेट देंगे। हमारे साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here