Flipkart पर दिखा Oppo Reno 15C 5G का टीजर, 50MP सेल्फी कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ जल्द होगी सेल

Join Us icon

भारत में Reno 15 5G सीरीज लॉन्च हो चुकी है। ब्रांड ने लॉन्च के वक्त इस लाइनअप में Reno 15C 5G की घोषणा भी की थी। कंपनी ने बताया था कि यह स्मार्टफोन फरवरी 2026 में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा लेकिन सेल डेट शेयर नहीं की गई थी। वहीं, अब Flipkart पर Oppo Reno 15C का प्रमोशनल बैनर सामने आया है, जिससे यह साफ हो गया है कि यह डिवाइस भारतीय बाजार में जल्द उपलब्ध होगा। आइए, आगे इसकी डिटेल्स जानते हैं।

लेटेस्ट बैनर में फोन के नाम Oppo Reno 15C की पुष्टि के साथ 50MP अल्ट्रा-वाइड सेल्फी कैमरे को खास तौर पर हाइलाइट किया गया है। हालांकि फिलहाल Flipkart पर फोन की कोई डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लाइव नहीं है, लेकिन टीजर का सामने आना इस बात का संकेत देता है कि Oppo जल्द ही इसकी उपलब्धता से जुड़ी जानकारी शेयर कर सकता है।

Oppo Reno 15C 5G के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 6.57-इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा। यह Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर से लैस होगा। यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित ColorOS 16 पर काम करेगा। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की बड़ी बैटरी हो सकती है, जो 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। जिससे यह लॉन्ग बैटरी बैकअप चाहने वाले यूजर्स के लिए शानदार विकल्प बन सकता है।

कैमरा सेगमेंट में Oppo Reno 15C 5G में 50MP का अल्ट्रा-क्लियर प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। जिसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2MP का सेंसर मिलेगा। वहीं, फ्रंट में 50MP का अल्ट्रा-वाइड सेल्फी कैमरा होगा। जो सोशल मीडिया और वीडियो कॉलिंग पसंद करने वाले यूजर्स के लिए बढ़िया हो सकता है। इसके अलावा फोन में AI Portrait Blur, 4K Ultra-Clear वीडियो रिकॉर्डिंग और Pure Tone टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।

डिजाइन और ड्यूरैबिलिटी के मामले में भी Reno 15C 5G प्रीमियम नजर आता है। इसमें Velvet Glass Feel पैनल दिया मिलेगा। फोन IP69 रेटिंग के साथ आएगा। जो इसे पानी और धूल से बेहतर सुरक्षा दे सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.4 और Wi-Fi 6 का सपोर्ट मिलेगा।

Oppo ने पहले ही Reno 15C 5G की कीमत का खुलासा कर दिया था। भारत में इसका 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वैरियंट 34,999 रुपये में उपलब्ध होगा। जबकि 12GB RAM और 256GB स्टोरेज की कीमत 37,999 रुपये होगी। लॉन्च ऑफर्स और सटीक सेल डेट को लेकर कंपनी जल्द ऐलान कर सकती है। यह स्मार्टफोन Flipkart, Amazon India और Oppo India की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए बिकेगा।

oppo-reno15c-india-price-india-specs

Oppo Reno 15C 5G उन यूजर्स के लिए बढ़िया हो सकता है जो प्रीमियम लुक के साथ दमदार बैटरी, फास्ट चार्जिंग और हाई-रिजॉल्यूशन सेल्फी कैमरा वाला डिवाइस चाहते हैं। इसका मुकाबला Samsung Galaxy A56 5G, Vivo V50, OnePlus Nord 5 जैसे फोंस से हो सकता है।

अगर आप 35 से 38 हजार रुपये के बजट में ऐसा स्मार्टफोन तलाश रहे हैं जिसमें बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग, अच्छा फ्रंट कैमरा और प्रीमियम डिजाइन हो, तो Oppo Reno 15C 5G आपके लिए बढ़िया विकल्प बन सकता है। आप इसकी सेल डेट आने का इंतजार कर सकते हैं। वहीं, ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here