
Oppo ने आधिकारिक तौर पर अपनी नई Oppo Reno 16 series की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। कंपनी इस लाइनअप को 25 मई को चीन में लॉन्च करने वाला है। यह लॉन्च इवेंट शाम 6 बजे लोकल टाइम पर आयोजित होगा। उम्मीद है इस सीरीज में Oppo Reno 16 और Oppo Reno 16 Pro फोन शामिल होंगे। वहीं, लॉन्च से पहले ही दोनों स्मार्टफोंस के डिजाइन, कैमरा, बैटरी और प्रोसेसर से जुड़ी कई अहम जानकारियां ऑनलाइन लीक हो चुकी हैं। आइए, आगे अब तक आई डिटेल्स जानते हैं।
डिजाइन और कलर ऑप्शंस की बात करें तो Oppo Reno 16 को Fairy Purple, Lucky Clover, Black Horse और Heartbeat Star shades में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, Reno 16 Pro के लिए Dream Blue, Black Horse और Heartbeat Star कलर्स सामने आए हैं। साथ ही दोनों फोंस का डिजाइन प्रीमियम और स्लिम होने का अनुमान है।
रिपोर्ट्स में “Oppo Bubble” नाम के एक नए accessory का भी जिक्र किया गया है। कहा जा रहा है कि इसमें स्मार्ट इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो custom wallpapers और remote photography controls जैसे फीचर्स सपोर्ट कर सकता है। हालांकि कंपनी ने फिलहाल इस accessory को लेकर आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है।
लीक्स के अनुसार Oppo इस बार Reno 16 series में डुअल-साइज फ्लैट डिस्प्ले दे सकता है। बताया जा रहा है कि स्टैंडर्ड Oppo Reno 16 में 6.32-inch का 1.5K OLED फ्लैट डिस्प्ले मिल सकता है। वहीं, Reno 16 Pro में बड़ा 6.78-inch 1.5K OLED पैनल दिया जा सकता है, जिसमें LTPO एडैप्टिव रिफ़्रेश रेट सपोर्ट मिल सकता है। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि दोनों फोंस में मेटल मिडिल फ्रेम का उपयोग किया जा सकता है। जिससे प्रीमियम फील मिलने की उम्मीद है।
परफॉरमेंस की बात करें तो Oppo Reno 16 Pro में MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर दिए जाने की बात सामने आई है। वहीं, स्टैंडर्ड Reno 16 में Dimensity 8550 चिप लगाई जा सकती है। माना जा रहा है कि दोनों प्रोसेसर बेहतर गेमिंग, AI फीचर्स और बढ़िया परफॉरमेंस दे सकते हैं।
फोटोग्राफी के मामले में भी Oppo Reno 16 series प्रीमियम हो सकती है। लीक्स में दावा किया गया है कि दोनों फोंस में ट्रिपल रियर कैमरा मिल सकता है। इसमें 200-मेगामिक्सल Samsung HP5 प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा वाइड लेंस और 50-मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकता है। Periscope lens की मौजूदगी बेहतर zoom photography और portrait shots के लिए अहम मानी जा सकती है।
लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक Oppo Reno 16 में 6,700mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जबकि Reno 16 Pro में 7,000mAh battery मिलने की उम्मीद है। खास बात यह है कि दोनों मॉडल्स में 80W wired फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। वहीं, Oppo Reno 16 Pro मॉडल में 50W wireless charging फीचर भी देखने को मिल सकता है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो Reno 16 Pro अपनी सीरीज के सबसे बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोंस में शामिल हो सकता है।
बताते चलें कि Oppo Reno 16 series चीन में आने के बाद ग्लोबली जून या जुलाई में लॉन्च हो सकती है। आने वाले दिनों में कंपनी इस लाइनअप से जुड़े और फीचर्स भी टीज कर सकती है। इसलिए 91मोबाइल्स विजिट करते रहें।










