Oppo Reno 16 सीरीज की ग्लोबल लॉन्चिंग करीब, Reno 16F 5G हुआ सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट

Join Us icon

Oppo ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि कंपनी जल्द ही चीन में अपनी नई Oppo Reno 16 सीरीज लॉन्च करेगी। इसी बीच लाइनअप के कुछ मॉडल अलग-अलग सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर स्पॉट हो रहे हैं। जिससे लगता है कि इस सीरीज की ग्लोबल लॉन्चिंग भी जून या जुलाई में हो सकती है। वहीं, Xpertpick की लेटेस्ट रिपोर्ट में Oppo Reno 16F 5G एक और सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। जिससे इसके जल्द लॉन्च की संभावना बढ़ गई है।

लीक के अनुसार, Oppo का नया स्मार्टफोन मॉडल नंबर CPH2859 के साथ GCF डेटाबेस में देखा गया है। यह सर्टिफिकेशन ग्लोबल नेटवर्क कम्पैटिबिलिटी टेस्टिंग से जुड़ा होता है, जिससे माना जा रहा है कि फोन की लॉन्चिंग जल्द हो सकती है।

Oppo Reno 16F 5G डिवाइस इससे पहले थाईलैंड की NBTC और UAE की TDRA सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर नाम के साथ नजर आ चुका है। इसके अलावा फोन TUV सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर भी स्पॉट हुआ था। जहां इसमें 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की जानकारी सामने आई थी। वहीं, NBD डेटाबेस लिस्टिंग के अनुसार यह फोन 12GB RAM और 512GB स्टोरेज में लॉन्च हो सकता है।

Oppo Reno 16F 5G के अलावा एक और स्मार्टफोन मॉडल नंबर CPH2865 भी हाल ही में GCF और सिंगापुर की IMDA वेबसाइट पर देखा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस डिवाइस में 6.587-इंच डिस्प्ले, 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिल सकता है। इस स्क्रीन साइज को देखते हुए माना जा रहा है कि यह स्टैंडर्ड Oppo Reno 16 मॉडल हो सकता है।

Oppo Reno 16 Pro भी कई सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर नजर आ चुका है। जिसका मॉडल नंबर CPH2863 है। यह स्मार्टफोन NBTC और TDRA डेटाबेस में स्पॉट हुआ है। NBD लिस्टिंग के अनुसार Reno 16 Pro भी 12GB RAM और 512GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में लॉन्च हो सकता है।

लीक्स और रिपोर्ट्स की मानें तो Oppo इसी महीने चीन में Reno 16 सीरीज के तहत तीन मॉडल लॉन्च कर सकत है, जिनमें Reno 16c, Reno 16 और Reno 16 Pro शामिल हो सकते हैं। फिलहाल Reno 16c की ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन स्टैंडर्ड Reno 16 में 6.3-इंच डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 8500 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। वहीं, Reno 16 Pro में 6.78-इंच डिस्प्ले और Dimensity 9500s चिपसेट दिया जा सकता है।

Reno 16 सीरीज का मुकाबला लॉन्च के बाद Vivo , realme और Motorola जैसे स्मार्टफोंस से हो सकता है। यदि आप चीन में है जल्द लॉन्च हो सकता है। वहीं, इंडिया में मौजूद ग्राहकों को इसके लिए कुछ महीने इंतजार करना होगा। हम लगातार इस लाइनअप का अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here