
ओपो ने अनाउंस कर दिया है कि वह 8 जुलाई को अपनी नई ‘रेनो 16 सीरीज’ ग्लोबली लॉन्च करेगी। अगले महीने इसे भारतीय मार्केट में भी उतारा जाएगा। कंपनी ने हालांकि इंडिया लॉन्च को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है लेकिन, 91मोबाइल्स को एक्सक्लूसिव खबर प्राप्त हुई है कि भारत में OPPO Reno 16 के साथ OPPO Reno 16c 5G फोन भी लॉन्च किया जाएगा।
OPPO Reno 16c इंडिया लॉन्च डिटेल
91मोबाइल्स का मिली जानकारी के अनुसार ओपो कंपनी अगले महीने इंडिया में OPPO Reno 16c 5G फोन लॉन्च करेगी। यह स्मार्टफोन OPPO Reno 16 के साथ ही पेश किया जाएगा। फिलहाल कोई तय लॉन्च डेट तो सामने नहीं आई है लेकिन माना जा रहा है कि जुलाई के शुरुआती दिनों में ही Reno 16 series भारतीय बाजार में उतार दी जाएगी। रेनो 16सी इसी साल जनवरी 2026 में लॉन्च हुए OPPO Reno 15c का सक्सेसर बनकर आएगा। गौरतलब है कि Reno 16c अभी तक किसी अन्य बाजार में लॉन्च नहीं हुआ है।
OPPO Reno 16c स्पेसिफिकेशन्स
ओपो रेनो 16सी को लेकर कहा जा रहा है कि यह मोबाइल ग्लोबल मार्केट में आने वाले OPPO Reno 16F का ही रिब्रांडिड वर्जन हो सकता है। लीक की मानें तो इस स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.5गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।
लीक के अनुसार OPPO Reno 16c 5G फोन को LPDDR5X RAM पर लाया जाएगा जो मल्टीटास्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाए रखने में मदद करेगा। वहीं साथ ही स्मार्टफोन में UFS 3.1 storage का सपोर्ट दिया जा सकता है। माना जा रहा है कि यह मोबाइल IP69 रेटिंग के साथ आएगा जो इसे डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन प्रदान करेगा। वहीं बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इसमें NFC का सपोर्ट भी मिलेगा।
ओपो रेनो 16सी 5जी फोन को 6.57-इंच स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक की मानें तो यह फुलएचडी+ रेजोल्यूशन वाली डिस्प्ले होगी जिसे AMOLED पैनल पर बनाया जाएगा। वहीं मोबाइल में 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट भी दिया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए इस OPPO 5G फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। लीक के अनुसार Reno 16c में 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर OIS सेंसर मिल सकता है जिसके साथ 50 मेगापिक्सल 3.5x telephoto कैमरा और 8 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस दिया जा सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रेनो 16सी में 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
लीक की मानें तो अपकमिंग 5जी फोन ओपो रेनो 16सी इंडिया में 6500mAh बैटरी पर लॉन्च होगा। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया जा सकता है। उम्मीद कर सकते हैं कि इस ओपो मोबाइल में वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग तकनीक मिल सकती है।











