
पिछले कुछ माह से OPPO Reno 6 मॉडल को लेकर काफी जानकारी आ रही है। खबर है कि इस इस सीरीज में कंपनी OPPO Reno 6 के अलावा Reno 6 Pro और Reno 6 Pro+ को लॉन्च कर सकती है जो हाल में चीनी सर्टिफिकेशन साइट TENAA पर देखे गए थे। इस सर्टिफिकेशन साइट से फोन के कुछ हार्डवेयर भी सामने आए थे। अब तक जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार Reno 6 (PEQM00) को कंपनी MediaTek Dimensity 900 चिपसेट पर पेश कर सकती है जिसमें 6nm आर्किटेक्चर पर बने प्रोसेसर का उपयोग किया गया है जो कोर्टेक्स A78 आर्किटेक्चर पर काम करता है। सबसे खास बात कही जा सकती है कि मिड सेग्मेंट का यह प्रोसेसर एनटूटू पर 480,000 तक का स्कोर करने में सफल रहा। इन सब जानकारी के बाद आज फोन का प्राइस भी लीक किया गया है।
OPPO Reno 6 प्राइस
इस प्राइस को Digital Chat Station ने लीक किया है। जानकारी के अनुसार OPPO Reno 6 को कंपनी 2,500 यूआन में लॉन्च कर सकती है जो कि भारतीय प्राइस के अनुसार लगभग 28,600 रुपये है। इसे भी पढ़ेंः Jio को मिला BSNL से करारा जवाब, महज 98 रुपए वाले रिचार्ज में मिलेगा इतना डाटा
OPPO Reno 6 स्पेसिफिकेशन
ओपो रेनो 6 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो अब तक जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार इस फोन में 6.43-inch AMOLED स्क्रीन हो सकती है। कंपनी FHD+ रेजल्यूशन वाले 90Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट के साथ पंच होल डिसप्ले का उपयोग कर सकती है। इसे भी पढ़ेंः Redmi नया धमाका करने को तैयार, इन खास फीचर्स के साथ आ रहा रेडमी Note 8 (2021)
देखें लेटेस्ट वीडियोः Samsung Galaxy M42 vs Galaxy M51 vs Galaxy F62: Camera Comparison
जैसा कि हमने पहले ही बताया कि यह फोन MediaTek Dimensity 900 चिपसेट पर के साथ सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया था। यह एक 5जी प्रोसेसर है। ऐसे में उम्मीद कर सकते हैं कि इस फोन को 5G सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही फोन में आपको 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। जानकारी के अनुसार फोन में Android 11 देखने को मिल सकता है जो ColorOS आधारित होगा। इसे भी पढ़ेंः Google Pixel 6 और Google Pixel 6 Pro का कुछ ऐसा होगा लुक, जानें नए डिजाइन में क्या होगा खास
रही बात कैमरे की तो OPPO Reno 6 में आपको 64MP का प्राइसमरी कैमरा देखने को मिल सकता है और कंपनी इसे 32MP के सेल्फी के साथ पेश कर सकती है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,400mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है जो कि 65W चार्जिंग के साथ आ सकता है।










