OPPO Reno16 5G भारत में लॉन्च, 50MP टेलीफोटो कैमरा, Snapdragon 7 Gen 4 और 6700mAh बैटरी से लैस

Join Us icon

OPPO ने भारतीय बाजार में अपनी नई Reno16 Series लॉन्च कर दी है। जिसमें कंपनी ने OPPO Reno16 5G और Reno16c 5G को पेश किया है। इनमें से OPPO Reno16 ज्यादा प्रीमियम है यह उन यूजर्स के लिए है जो शानदार कैमरा, प्रीमियम डिजाइन और AI फीचर्स वाला स्मार्टफोन चाहते हैं। इसमें Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर, 50MP टेलीफोटो कैमरा, 6700mAh बैटरी और Android 16 आधारित ColorOS 16 जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। आइए, आगे कीमत और स्पेसिफिकेशंस विस्तार से जानते हैं।

OPPO Reno16 5G की भारत में कीमत

OPPO Reno16 5G को भारत में दो स्टोरेज में लॉन्च किया गया है। फोन के 8GB + 256GB स्टोरेज की कीमत 61,999 रुपये और 12GB + 256GB की 67,999 रुपये रखी गई है। स्मार्टफोन की सेल 9 जुलाई 2026 से Amazon, Flipkart, OPPO ई-स्टोर और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी।

लॉन्च ऑफर्स के तहत चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 10% तक इंस्टेंट कैशबैक, एक्सचेंज बोनस, 180 दिनों की स्क्रीन डैमेज प्रोटेक्शन और OPPO Enco Buds 3 Pro+ पर 50% तक की छूट भी दी जा रही है।

OPPO Reno16 डिजाइन

OPPO Reno16 5G की सबसे बड़ी खासियत इसका नया HoloVerse 3D डिजाइन है। जिसे कंपनी भारत में पहली बार लेकर आई है। Starry White कलर वैरियंट में मिलने वाला यह डिजाइन अलग-अलग एंगल से देखने पर 3D इफेक्ट देता है, जिससे फोन का लुक प्रीमियम लगता है। इसके Twilight Violet और Stellar Purple कलर ऑप्शन भी उपलब्ध हैं। फोन में एयरोस्पेस-ग्रेड एल्यूमिनियम फ्रेम दिया गया है। जबकि IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग इसे पानी और धूल से सुरक्षा प्रदान करती है। कंपनी ने इसे केवल 8.22mm पतला और लगभग 182 ग्राम वजन का रखा है।

OPPO Reno16 के स्पेसिफिकेशंस

OPPO Reno16 में 6.32-इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा। जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल करने का शानदार अनुभव होगा।

परफॉरमेंस के लिए OPPO Reno16 स्मार्टफोन में नया Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। जो 4nm प्रोसेस पर आधारित है। कंपनी का दावा है कि यह चिपसेट पूर्व जेनरेशन की तुलना में CPU और GPU दोनों के मामले में बेहतर एक्सपीरियंस देगा। यही नहीं फोन AI HyperBoost 2.0 और AI LinkBoost 4.0 जैसी टेक्नोलॉजी के साथ आता है। जिससे गेमिंग और नेटवर्क कनेक्टिविटी का अनुभव बेहतर होता है।

OPPO Reno16 के कैमरा की बात करें तो OPPO Reno16 दमदार नजर आता है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का 3.5x टेलीफोटो पोर्ट्रेट कैमरा और 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का अल्ट्रा-वाइड फ्रंट कैमरा मिलता है। जिसका 100 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू ग्रुप सेल्फी के लिए भी उपयोगी साबित हो सकता है।

फोन की खास बात यह है कि इसमें अल्ट्रा-वाइड, मेन और टेलीफोटो तीनों कैमरों से 4K 60fps HDR वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। इसके साथ Zoom Free Video, Auto Straighten Video और Natural Tone Imaging जैसे फीचर्स वीडियो और फोटोग्राफी का अनुभव और बढ़ा देते हैं।

OPPO Reno16 को AI फीचर्स से लैस एक स्मार्ट डिवाइस भी बनाया गया है। इसमें AI Mind Pilot, AI Mind Space, AI Snap Key, AI Recording Sticker, AI Bill Manager, AI Scan, AI Extract, AI Menu Translation और AI Live Translation जैसे कई स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं। वहीं, कंटेंट क्रिएटर्स के लिए AI Remix Collage, Pop Cam, Popout 2.0, AI Best Face, AI Perfect Shot, AI Eraser, AI Studio और AI Flash Photography 3.0 जैसे टूल्स भी मिलते हैं। जो फोटो और वीडियो एडिटिंग को पहले से ज्यादा आसान बनाते हैं।

OPPO Reno16 फोन में पावर बैकअप के लिए 6700mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसे 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल के साथ फास्ट चार्जिंग का भी फायदा मिलता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में Android 16 आधारित ColorOS 16 दिया गया है। जिसमें नए AI फीचर्स और बेहतर यूजर एक्सपीरियंस मिल जाएगा।

OPPO ने Reno16 Series के साथ नया स्मार्ट कैमरा एक्सेसरी OPPO Bubble भी लॉन्च किया है। यह 27.5 ग्राम का डिवाइस है इसमें 1.73-इंच AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो रियर कैमरे का लाइव प्रीव्यू शो करता है और बेहतर सेल्फी व कंटेंट क्रिएशन में मदद करता है। इसकी कीमत 7,999 रुपये रखी गई है यह भी फोन के साथ Amazon, Flipkart, OPPO ई-स्टोर और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स पर मिलेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here