OPPO Reno4 SE 5G लॉन्च, इसमें है 8 जीबी रैम, 32 एमपी सेल्फी कैमरा और 65W SuperVOOC तकनीक

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2020/09/OPPO-Reno-4-SE.jpg

OPPO ने आज टेक मार्केट में अपनी ‘रेनो 4 सीरीज़’ का विस्तार करते हुए एक और नया स्मार्टफोन OPPO Reno4 SE 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन 5जी कनेक्टिविटी से लैस है जो फिलहाल ओपो की होम मार्केट यानि चीन में उतारा गया है। OPPO Reno4, Reno4 Pro और Reno4 Pro Artist Limited Edition के बाद यह इस सीरीज़ का चौथा स्मार्टफोन है। हालांकि ओपो रेनो 4 एसई भारतीय बाजार में एंट्री लेगा या नहीं इस बारे में अभी कुछ भी पुख्ता नहीं कहा जा सकता है।

OPPO Reno4 SE 5G

ओपो रेनो 4 एसई 5जी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1080 x 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.43 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड पंच-होल डिसप्ले सपोर्ट करता है। इस फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.8 प्रतिशत का है तथा फोन की डिसप्ले 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 180हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट सपोर्ट करती है। ओपो ने अपने फोन की स्क्रीन को इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया है।

OPPO Reno4 SE 5G एंडरॉयड 10 पर लॉन्च हुआ है जो कलरओएस 7.2 के साथ काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2.4गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर काम करने वाला मीडियाटेक का डायमनसिटी 720 चिपसेट दिया गया है। चीनी मार्केट में यह फोन 8 जीबी रैम मैमोरी के साथ लॉन्च हुआ है जो 128 जीबी और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले दो वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

यह भी पढ़ें : 4,000एमएएच बैटरी और क्वॉड रियर कैमरे के साथ LG K42 हुआ लॉन्च

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो ओपो रेनो 4 एसई 5जी ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.7 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। इसी तरह सेल्फी के लिए Reno4 SE में एफ/2.4 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

OPPO Reno4 SE 5G को कंपनी ने 65W SuperVOOC 2.0 Flash Charge टेक्नोलॉजी से लैस कर बाजार में उतारा है जो पावर बैकअप के लिए 4,300एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है। कंपनी की दावा है कि फोन को सिर्फ 37 मिनट में ही फुल चार्ज किया जा सकता है। इस फोन को डायमेंशन 160.5 x 73.5 x 7.85 एमएम और वज़न 169 ग्राम का है।

वेरिएंट्स व कीमत

OPPO Reno4 SE 5G variant का बेस वेरिएंट 8 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसकी कीमत 2499 युआन यानि भारतीय करंसी अनुसार 27,000 रुपये के करीब है। इसी तरह फोन को दूसरा वेरिएंट 2799 युआन यानि तकरीबन 30,000 रुपये में लॉन्च हुआ है और यह 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। चीनी बाजार में इस फोन को Super Flash Black, Super Flash White और Super Flash Blue कलर में लॉन्च किया गया है।