पैन कार्ड से आधार कार्ड लिंक कैसे करें, जानें पूरा प्रोसेस

भारत सरकार द्वारा पैन कार्ड से आधार कार्ड को लिंक करना जरूरी कर दिया गया है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो फिर आपको इनकम टैक्स भरने, लोन लेने या फिर किसी भी तरह के दूसरे वित्तीय कामों में परेशानी आ सकती है। यदि आपने अब तक नहीं किया तो कोई परेशान होने वाली बात नहीं है। बल्कि घर बैठे आप अपने आधार कार्ड से पैन कार्ड को लिंक कर सकते हैं। आधार कार्ड से पैन कार्ड को लिंक करने का ऑनलाइन तरीका बेहद ही आसान है। यहां हम आपको स्टेप बाई स्टेप यह तरीका बताया है जिससे आप इस प्रोसेसर को बिनी किसी मदद घर बैठे पूरा कर सकते हैं।
पैन कार्ड से आधार कार्ड लिंक कैसे करें
आधार से पैन कार्ड लिंक कैसे करें
स्टेप 1: सबसे पहले आपको इनकम टैक्स ई-फाइलिंग पोर्टल https://www.incometax.gov.in/iec/foportal/ओपन करना है।
स्टेप 2: यहां आपको क्विक लिंक पर नीचे में ‘Link Aadhaar’ का ऑप्शन मिलेगा उस पर क्लिक करना है।
स्टेप 4: अगर पैन कार्ड दूसरे आधार से पहले ही लिंक हुआ तो आपको इरर मैसेज देखने को मिलेगा। ऐसे में आपको ई-फाइलिंग हेल्पडेस्क में शिकायत दर्ज करनी होगी। अगर ऐसा नहीं है तो आधार और पैन कार्ड वैलिडेशन के बाद ओटीपी के जरिए आधार ऑथेंटिकेशन करना है।
स्टेप 5: आधार और पैन कार्ड नंबर डालने के बाद जब आप नीचे आएंगे तो वहां वैलिडेशन का बटन मिलेगा। आपको उसे क्लिक करना है।
क्लिक करते ही थोड़ी देर प्रोसेस करने के बाद यह आपको जानकारी दे देगा कि आपका पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक हो गया है। इस तरह बेहद ही आसानी से आप अपने आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक कर सकते हैं।
पैन कार्ड से आधार कार्ड लिंक है या नहीं कैसे पता करें
30 जून के बाद ऐसे सभी पैन कार्ड अमान्य हो जाएंगे जो आधार कार्ड से लिंक नहीं है। ऐसे में पैन कार्ड आधार से लिंक है या नहीं यह बड़े आसानी से पता लगाया जा सकता है। इसके लिए आपको नीचे दिए स्टेप फॉलो करने हैं।
स्टेप 1: सबसे पहले आपको टैक्स ई-फाइलिंग पोर्टल https://www.incometax.gov.in/iec/foportal ओपन करना है और ‘लिंक आधार स्टेटस’ पर क्लिक करना है।
स्टेप 2: नए पेज पर आपको पैन और आधार नंबर भरकर ‘View Link Aadhaar Status’ पर क्लिक करना है।
अगर आपका पैन कार्ड से आधार लिंक नहीं है तो आपको पॉप-अप मैसेज में जानकारी मिल जाएगी। आप ऊपर बताए प्रोसेस से पैन से आधार लिंक कर सकते हैं।
NSDL की वेबसाइट पर चालान कैसे करें?
पैन से आधार कार्ड लिंक करने के लिए आपको 1000 रुपये का चालान जमा करना पड़ेगा। इसके बाद ही आप अपने पैन कार्ड से आधार को लिंक कर पाएंगे। चालान भरने के लिए आपको NSDL की वेबसाइट में पेमेंट करना होगा। यहां हम आपको स्टेप-बाई-स्टेप जानकारी दे रहे हैं।
स्टेप 1 : सबसे पहले आपको NSDL की ऑफिशियल वेबसाइट https://onlineservices.tin.egov-nsdl.com/etaxnew/tdsnontds.jsp ओपन करनी है।
स्टेप 2 : यहां आपको टैक्स पेमेंट पेज पर चालान नंबर./ITNS 280 के तहत नॉन-TDS/TCS कैटगरी सलेक्ट करना है।
स्टेप 3 : अगले पेज पर आपको हेड ‘(0021)’ और इसके बाद ‘(500)’ सलेक्ट करना है।
स्टेप 4 : स्क्रॉल डाउन कर आपको पेमेंट मोड सलेक्ट करना है। यहां आपको पैन कार्ड की डिटेल और एसेसमेंट ईयर 2023-24 सलेक्ट कर सभी पूछी गई जानकारियां सावधानी से भरते हुए पेमेंट करना है।
NSDL पर चालान का पेमेंट वेरिफाई हो जाता है तो आपको नीचे दिए स्टेप फॉलो करने हैं।
स्टेप 1: पैन आर आधार डेटा वैलिडेट होने के बाद आपको एक पॉप अप “Your payment details are verified” (आपकी पेमेंट डिटेल्स वेरिफाई हुई) मैसेज देखने को मिलेगा। अब आपको ‘Continue’ बटन क्लिक करे आधार लिंक रिक्वेस्ट सब्मिट करनी है।
स्टेप 2: नए पेज में आपको पैन नंबर, आधार नंबर और नाम और फोन नंबर डिटेल्स भरनी हैं।
स्टेप 3: अगले पेज पर आपको मोबाइल नंबर में आया छह अंको का ओटीपी डालना है। इस तरह आपके पैन से आधार लिंक की रिक्वेट कंप्लीट हो जाएगी।
अगर आपके के द्वारा चालान वेरिफाई नहीं होता है तो आपको कुछ दिनों का इंतजार करना होगा। इसके साथ ही आपको ई-फाइलिंग हेल्पडेस्क पर शिकायत दर्ज करवानी होगी।
सवाल-जवाब (FAQs)
आधार को पैन से लिंक करने का कितना शुल्क है?
आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक करना पूरी तरह से फ्री है। इसके लिए आपको कोई भी शुल्क चुकाना नहीं होता।
क्या सभी पैन कार्ड धारकों को अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड से लिंक करना जरूरी है?
नहीं सभी पैन कार्ड धारकों को अपना आधार कार्ड पैनल कार्ड से लिंक करना जरूरी नहीं है। परंतु यदि आप आयकर भरते हैं और रिटर्न फाइल करते हैं तो फिर आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक करना अनिवार्य हो जाता है।
आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक करने में कितना समय लगता है?
जब आप ऑनलाइन प्रोसेस करते हैं आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक करने का तो जो प्रोसेस में समय लगता है बस इतना ही। सब कुछ सही होने पर चंद मिनट में ही यह काम हो जाता है।
आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक करने का क्या फायदा है?
इनकम टैक्स रिटर्न भरने, लोन लेने या किसी वित्तीय सहायता प्राप्त करने के दौरान आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक होने पर काम काफी आसान हो जाता है।