4,000एमएएच बैटरी पर पैनासोनिक ने पेश किया एलुगा आई3 मेगा

Join Us icon

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी पैनासोनिक ने अपनी स्मार्टफोन सीरीज़ में एक और मोबाईल जोड़ते हुए एलुगा आई3 मेगा लॉन्च कर दिया है। मीड बजट रेंज में पेश किया गया यह फोन कंपनी के ही फोन एलुगा आई3 का उन्नत वर्ज़न है जो अपनी बड़ी पावरफुल बैटरी के चलते चर्चा में है।

4,000 एमएएच बैटरी और डुअल कैमरे के साथ लॉन्च होगा शाओमी मी नोट 3

पैनासोनिक एलुगा आई3 मेगा के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 5.5-इंच की एचडी डिसप्ले पर पेश किया गया है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड है। यह फोन एंडरॉयड मार्शमैलो पर आधारित है तथा 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर कार्य करता है।

panasonic-eluga-i3-mega-1

कंपनी की ओर से इसे 3जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर पेश किया है। फोन की मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट के साथ 128जीबी तक एक्सपेंड किया जा सकता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

यह है कभी न टूटने वाला फोन, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स भी नहीं किसी से कम

एलुगा आई3 मेगा डाटा ​प्रोटेक्शन के लिए एडवांस तकनीक से लैस किया गया है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ जहां यह यूजर एक्सपीरियंस बेहतर बनाता है वहीं 4,000एमएएच की पावरफुल बैटरी के दम लंबा पावर बैकअप प्रदान करता है। यह फोन शेपेंन गोल्ड और सिल्वर कलर में पेश किया गया है, जो आने वाले समय में भारतीय बाजार में कदम रखेगा। देश में इस फोन की कीमत 11,90 रुपये है।