क्या 29 फरवरी से काम करना बंद कर देगा Paytm?

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/09/Paytm.jpg
Highlights

RBI द्वारा बुधवार को पेटीएम पेमेंट बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) प्रतिबंधों की घोषणा के बाद सभी पेटीएम यूजर्स के मन में शायद यह सवाल है कि क्या Paytm अगले माह 29 फरवरी के बाद बंद हो जाएगा। लेकिन, हम आपको बता दें कि इसका जवाब है नहीं। लेकिन, 29 फरवरी, 2024 के बाद किसी भी ग्राहक खाते, प्रीपेड इंस्ट्रूमेंट्स, वॉलेट और फास्टैग में जमा या टॉप-अप स्वीकार नहीं कर पाएंगे। दरअसल, पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) के खिलाफ रिजर्व बैंक की यह कार्रवाई एक व्यापक सिस्टम ऑडिट रिपोर्ट और बाहरी लेखा परीक्षकों की ओर से तैयार अनुपालन सत्यापन रिपोर्ट के बाद की गई है।

पेटीएम ऐप 29 फरवरी से सामान्य रूप से काम करेगा

आरबीआई का आदेश पेटीएम पेमेंट्स बैंक को अपने ग्राहकों को प्रमुख सेवाएं प्रदान करने से प्रतिबंधित करता है। यह आदेश केंद्रीय बैंक द्वारा गैर-अनुपालन संबंधी चिंताओं पर पेटीएम पेमेंट्स बैंक का व्यापक ऑडिट करने के बाद आया है। ये प्रतिबंध केवल पेटीएम पेमेंट्स बैंक को प्रभावित करते हैं, न कि नियमित पेटीएम ऐप को, ताकि आप नियमित ऐप का उपयोग जारी रख सकें। आरबीआई ने एक बयान में कहा है कि इन रिपोर्टों से बैंक में लगातार नियमों की अनदेखी का पता चलता है और इसलिए आगे की कार्रवाई की आवश्यकता है।

पेटीएम पर क्या काम नहीं करेगा

पेटीएम पर क्या काम करेगा

केंद्रीय बैंक ने पेटीएम की मूल कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड के नोडल अकाउंट को भी समाप्त कर दिया है। जहां तक 29 फरवरी को या उससे पहले शुरू किए गए लेनदेन का सवाल है, कंपनी को 15 मार्च तक अपने काम करने होंगे।