फोन का स्पीकर घर बैठे कैसे ठीक करें, जानें ये सिंपल तरीके

क्या आपको अपने स्मार्टफोन से कुछ भी सुनाई नहीं दे रहा है? ऑडियो को सुनने के लिए वायरलेस इयरफोन या फिर हेडफोन का उपयोग करते हैं, तो यह भी परमानेंट सॉल्यूशन नहीं है। वैसे, इन दिनों अधिकतर एंड्रॉयड स्मार्टफोन (Android smartphones) डुअल स्पीकर्स के साथ आते हैं। वहीं कुछ फोन बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस के लिए डॉल्बी डिजिटल सपोर्ट से लैस होते हैं। अगर आपके स्मार्टफोन के स्पीकर्स में कोई समस्या है, तो फिर इसे कुछ हद तक घर बैठे भी ठीक किया जा सकता है। आइए जानते हैं स्मार्टफोन के स्पीकर प्रॉब्लम को कैसे ठीक कर सकते हैंः
Speaker Cleaner ऐप से मोबाइल का स्पीकर कैसे ठीक करें?
यदि आपके फोन का स्पीकर काम नहीं कर रहा है और आपको लगता है कि ऐसा फोन के पानी के संपर्क में आने की वजह से हुआ होगा, तो फिर ऐसी स्थिति में Speaker Cleaner App की मदद ले सकते हैं। वैसे, आजकल बहुत सारे स्मार्टफोन वाटर रजिस्टेंट फीचर के साथ आते हैं। अगर आपका फोन वाटर रजिस्टेंट नहीं है, तो फिर आइए जानते हैं कैसे Speaker Cleaner ऐप का उपयोग कर स्पीकर की समस्या को ठीक कर सकते हैंः
स्टेप-1: इसके लिए सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर से Speaker Cleaner App को डाउनलोड कर लें।
स्टेप-2: Speaker Cleaner ऐप को यूज करने के लिए फोन का वॉल्यूम मैक्सिमम पर कर दें और फोन को स्क्रीन की तरफ से पलट कर रखें।
स्टेप-3: इसके बाद CLEAN SPEAKER बटन पर टैप करें। फोन वाइब्रेट करने लगेगा और पानी को पंप कर उसे स्पीकर से बाहर निकाल देगा। इसके बाद भी लगता है कि स्पीकर ठीक से कार्य नहीं कर रहा है, तो इसे फ्री से ट्राई कर सकते हैं।
डाउनलोड लिंकः Speaker Cleaner (फ्री-पेड)
ये Phone Settings चेक करें
फोन की सेटिंग्स के जरिए भी स्पीकर को चेक कर सकते हैं कि प्रॉब्लम कहां है।
Do not disturb check करें
क्या आपका Android phone एक्टिव डीएनडी मोड (DND mode) पर है? हां, तो फिर स्पीकर इनकमिंग कॉल और नोटिफिकेशन के साथ काम नहीं करेगा। ऐसे में आपको DND मोड को डिसेबल करना होगा।
स्टेप-1: Do Not Disturb मोड को डिसेबल करने का सबसे आसान तरीका है कि होम स्क्रीन को नीचे की तरफ स्वाइप करें। क्विक टॉगल्स मेन्यू में Do Not Disturb का ऑप्शन दिखेगा। इसे ऑफ कर दें।
स्टेप-2: दूसरा तरीका है कि एंड्रॉयड फोन की सेटिंग्स को ओपन करें।
स्टेप-3: फिर साउंड ऐंड वाइब्रेशन में जाएं और Do Not Disturb को ओपन करें।
स्टेप-4: अब शेड्यूल पर टैप करें और DND routines को डिसेबल कर दें।
Device restart करें
कई बार फोन को रीस्टार्ट करने से भी स्पीकर की समस्या ठीक हो जाती है। फोन को रीस्टार्ट करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करेंः
स्टेप-1: फोन के power और volume up बटन को एक साथ प्रेस करें, फिर Restart पर टैप करें।
स्टेप-2: फोन के होम स्क्रीन को नीचे की तरफ स्वाइप करें, फिर क्विक टॉगल्स मेन्यू को थोड़ा एक्सपेंड करें और आपको power button दिखाई देगा। इस पर टैप कर भी फोन को रीस्टार्ट कर सकते हैं।
Safe mode को ट्राई करें
यदि थर्टी पार्टी ऐप की वजह से स्पीकर में दिक्कत आ रही है, तो फिर एंड्रॉयड यूजर safe mode की मदद से इस प्रॉब्लम का पता लगा सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करेंः
स्टेप-1: इसके लिए Volume up और Power बटन को एक साथ प्रेस करें। फिर पावर मेन्यू को ओपन करें।
स्टेप-2: फिर पावर ऑफ बटन को लगातार प्रेस करके रखें, फिर फोन को सेफ मोड में ओपन करने के लिए ओके पर टैप करें।
यदि आपके फोन का स्पीकर्स ठीक से कार्य करता है, तो फिर सेफ मोड से बाहर निकल जाएं और हाल में इंस्टॉल किए गए ऐप को डिलीट कर दें।
मोबाइल का स्पीकर clean करें
कई बार फोन के स्पीकर्स में डस्ट जमा होने की वजह से भी आवाज कम आती है। ऐसी स्थिति में स्पीकर को माइक्रोफाइबर क्लॉथ और Iso Propyl Alcohol (Rubbing alcohol) के साथ साफ कर लें। हालांकि इसके लिए किसी शार्प चीज का उपयोग बिल्कुल भी न करें। इससे फोन का स्पीकर हमेशा के लिए डैमेज हो सकता है। अगर इसके बाद भी एंड्रॉयड फोन का स्पीकर कार्य नहीं कर रहा है, तो फिर बेहतर होगा कि फोन को लेकर नजदीकी सर्विस सेंटर विजिट करें।
सवाल-जवाब (FAQs)
कैसे पता चलेगा कि मेरा एंड्रॉयड फोन सेफ मोड में है?
यदि आपका एंड्रॉयड फोन सेफ मोड में हैं, तो फिर आपको स्क्रीन ने नीचे बायीं तरफ कॉर्नर में सेफ मोड का लेबल दिखाई देगा।
क्या एंड्रॉयड में सेफ मोड में कॉल किया जा सकता है?
यदि आपका फोन सेफ मोड में है, तब भी आप कॉल कर सकते हैं और रिसीव भी कर सकते हैं।