8 हजार से भी कम कीमत पर लॉन्च हुआ नया मोबाइल फोन Nokia C22, देखें इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

Join Us icon
Highlights

  • इसका प्राइस 7,999 रुपये से शुरू होता है।
  • यह फोन एंड्रॉयड ‘गो’ एडिशन पर चलता है।
  • वचुर्अल रैम से इसे 6जीबी रैम की ताकत मिलती है।

Nokia C22 को आज इंडिया में लॉन्च करने के साथ ही कंपनी ने लो बजट सेग्मेंट में अपनी दावेदारी और भी मजबूत कर दी है। HMD Global द्वारा लाया गया यह 4जी फोन भारतीय बाजार में सेल के लिए उपलब्ध करा दिया गया है जिसके प्राइस सहित फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं

nokia-c22-specs

नोकिया सी22 का प्राइस कितना है

Nokia C22 दो रैम वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है जिनमें 2जीबी व 4जीबी रैम शामिल है। ये दोनों वेरिएंट 64जीबी स्टोरेज सपोर्ट करते हैं। फोन की कीमत 7,999 रुपये से शुरू हो जाती है तथा बड़ा वेरिएंट 8,499 रुपये में मिलता है। इसे Charcoal, Sand और Purple कलर में खरीदा जा सकता है। इस फोन में जिओ पोस्टपेड सिम यूज़ करने पर ग्राहकों को एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी दिए जा रहे हैं जिनकी डिटेल्स यहां पढ़ सकते हैं।

phone under 8000 in india nokia c22 launched

नोकिया सी22 के फीचर्स कैसे हैं

  • इस नए नोकिया मोबाइल में 2GB Virtual RAM दी गई है।
  • यह नोकिया फोन IP52 सर्टिफाइड है जो पानी व धूल से सुरक्षित रखता है।
  • Nokia C22 डुअल सिम फोन हैं जो 4जी एलटीई पर काम करती है।
  • सिक्योरिटी के लिए फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
  • इस मोबाइल फोन में 3.5एमएम जैक व एफएम रेडियो भी मिलता है।

phone under 8000 in india nokia c22 launched

नोकिया सी22 की स्पेसिफिकेशन्स कैसी है

डिस्प्ले :

  • Nokia C22 स्मार्टफोन को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1600 × 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है।
  • फोन जहां पॉलीकॉर्बोनेट यूनिबॉडी डिजाईन पर बना है वहीं स्क्रीन को 2.5 कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है।

प्रोसेसर:

  • Nokia C22 एंड्रॉयड 13 ‘गो’ एडिशन पर लॉन्च हुआ है जिसमें गूगल गो ऐप्स को डाउनलोड व इंस्टाल किया जा सकता है।
  • प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल फोन में 1.6गीगहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला Unisoc SC9863A प्रोसेसर दिया गया है।

कैमरा:

  • फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर + 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस दिया गया है।
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए नोकिया सी22 स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

बैटरी:

  • पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है।
  • यह नोकिया फोन 10वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here