15000 रुपये से कम में दमदार Poco 5G मोबाइल, देखें प्राइस और फीचर

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/08/poco-5g-phone-under-15000.jpg

पोको के फोन बेहतरीन बैटरी लाइफ और परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं। अगर आप 15 हजार रुपये से कम की बजट में Poco 5जी फोन तलाश रहे हैं, तो फिर आप बिल्कुल सही जगह हर पर हैं। इस आर्टिकल में हमने इस प्राइस रेंज में आने वाले लेटेस्ट पोको फोन की लिस्ट तैयार की है, जो शानदार परफॉर्मेंस, हाई-रिफ्रेश-रेट डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ के साथ आते हैं। बता दें कि 15,000 रुपये से कम कीमत में Poco M7 Plus 5G, Poco M6 Plus 5G, Poco M7 Pro 5G और Poco M7 5G जैसे मॉडल्स उपलब्ध हैं। आइए जानते हैं इन पोको 5जी फोन्स की कीमत और स्पेसिफिकेशंसः

Poco M7 Plus 5G

Poco M7 Plus 5G को कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया है। यह पावरफुल बैटरी बैकअप वाला फोन है। फोन के 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत फ्लिपकार्ट पर ₹13,999 है। यह फोन 6.9 इंच FHD+ IPS LCD डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और पंच-होल डिजाइन है। कंपनी ने फोन में Qualcomm Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर दिया है। इसके साथ यह Android v15 पर आधारित HyperOS पर चलता है। फोन में 50MP वाइड + 2MP डेप्थ रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा है, जो Full HD @30fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। फोन की सबसे खास बात 7000mAh की बड़ी बैटरी है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह 5G सपोर्ट, डुअल सिम, Wi-Fi, IR ब्लास्टर और IP64 डस्ट/वाटर रेसिस्टेंट फीचर्स के साथ आता है।

Poco M6 Plus 5G

Poco M6 Plus 5G उन लोगों के लिए शानदार विकल्प है जो कम बजट में बेहतर कैमरा और परफॉर्मेंस चाहते हैं। इसकी कीमत फ्लिपकार्ट पर ₹14,499 (8GB रैम + 128GB स्टोरेज) है। फोन में 6.79 इंच FHD+ IPS LCD डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और पंच-होल डिजाइन से लैस है। इसमें Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 AE प्रोसेसर है और Android v14 आधारित HyperOS इसे मल्टीटास्किंग के लिए उपयुक्त बनाता है। कैमरा फीचर की बात करें, तो 108MP वाइड + 2MP मैक्रो रियर कैमरा और 13MP फ्रंट कैमरा इसे डेलाइट फोटोग्राफी बढ़िया विकल्प बनाता है। फोन में 5030mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। यह 5G, डुअल सिम, Wi-Fi, IR ब्लास्टर और IP53 रेटिंग के साथ आता है।

Poco M7 Pro 5G

Poco M7 Pro 5G प्रीमियम बजट फोन है, जिसकी कीमत फिलहाल फ्लिपकार्ट पर ₹12,999 (6GB रैम + 128GB स्टोरेज) है। यह 6.67 इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और पंच-होल डिज़ाइन के साथ वाइब्रेंट विजुअल्स प्रदान करता है। फोन में MediaTek Dimensity 7025 Ultra प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ Android v14 आधारित HyperOS पर चलता है। कैमरा डिपार्टमेंट में 50MP वाइड + 2MP मैक्रो रियर कैमरा और 20MP फ्रंट कैमरा है, जो बेहतर फोटोग्राफी और सेल्फी अनुभव देते हैं। यह फोन 5110mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग की सुविधा के साथ आता है। फोन में 5G, डुअल सिम, Wi-Fi, IR ब्लास्टर और IP64 रेटिंग शामिल है।

Poco M7 5G

Poco M7 5G सबसे किफायती विकल्प है, जिसकी कीमत ₹10,499 (8GB रैम + 128GB स्टोरेज) है। यह 6.88 इंच IPS LCD डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 720×1640 px रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और वाटर ड्रॉप नॉच है। इसमें Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर और Android v14 आधारित HyperOS है। यह 50MP रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा के साथ आता है। वहीं बैटरी की बात करें, तो 5160mAh बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। यह 5G, डुअल सिम, Wi-Fi और IP53 रेटिंग के साथ आता है।

Poco M6 Pro 5G

Poco M6 Pro 5G भी बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन है, जो किफायती दाम में अच्छे फीचर्स और 5G कनेक्टिविटी प्रदान करता है। फोन के 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत फ्लिपकार्ट पर 12,999 रुपये है। Poco M6 Pro 5G में 6.79 इंच का FHD+ IPS LCD डिस्प्ले है, जो 1080×2460 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। पंच-होल डिजाइन इसे आकर्षक लुक देता है, जो रोजमर्रा के उपयोग और मल्टीमीडिया के लिए उपयुक्त है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर पर चलता है और इसे Android v13 आधारित MIUI इंटरफेस के साथ लॉन्च किया गया था। कैमरा डिपार्टमेंट में 50MP वाइड + 2MP मैक्रो डुअल रियर कैमरा सेटअप है और फ्रंट में 8MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में 5000mAh की बैटरी है, जो 18W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। अन्य फीचर्स में 5G सपोर्ट, डुअल सिम, Wi-Fi, IR ब्लास्टर और हाइब्रिड मेमोरी कार्ड स्लॉट शामिल हैं।