पोको 5G मोबाइल फोन इंडिया प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2024/12/POCO-5G-Mobile-Phones-Price-List-in-India.jpg

पोको (POCO) ब्रांड के फोन अपने परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं और कंपनी के पास किफायती रेंज में अच्छे 5जी मोबाइल फोन मौजूद हैं। अगर आप पोको के 5जी मोबाइल फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यहां हमने पोको 5जी मोबाइल फोन (POCO 5G Mobile Phones) की लिस्ट तैयार की है, जिनमें POCO F6, POCO X6 Pro, POCO M7 Pro, POCO C75 5G, POCO X6 5G, POCO X5 Pro, POCO F4 5G,POCO X6 Neo जैसे फोन शामिल हैं। आइए आपको यहां पोको 5G मोबाइल फोन्स की कीमत, स्पेसिफिकेशंस, फीचर, खूबियां और कमियां के बारे में बताते हैं।

पोको 5जी मोबाइल फोन की कीमत 

फोन का नाम कीमत
POCO F6 24,999 रुपये (8GB+256GB)
POCO X6 Pro 21,965 रुपये (8GB+256GB)
POCO M7 Pro 14,999 रुपये (6GB+128GB)
POCO C75 5G 8,499 रुपये (4GB+64GB)
POCO X6 5G 18,498 रुपये (8GB+256GB)
POCO X5 Pro 21,999 रुपये (6GB+128GB)
POCO F4 5G 16,990 रुपये (6GB+128GB)
POCO X6 Neo 12,999 रुपये (8GB+128GB)
POCO M6 Plus 10,999 रुपये (6GB+128GB)

                                       (कीमत ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के आधार पर है। कीमत में बदलाव हो सकती है)

POCO F6

POCO F6 को POCO F5 का अच्छा अपग्रेड कहा जा सकता है। यह बढ़िया परफॉर्मेंस वाला फोन है, जिसकी डिस्प्ले क्वालिटी अच्छी है। हालांकि इसमें LTPO पैनल होता तो बेहतर होता। इसके बावजूद कैमरे गेमिंग-फोकस्ड डिवाइस के लिए अच्छे हैं और बैटरी लाइफ व चार्जिंग स्पीड सम्मानजनक हैं। POCO F6 को कई स्मार्टफोन्स से टक्कर मिलती है, लेकिन इसका सबसे नजदीकी कॉम्पेटिटर Realme GT 6T है। POCO F6 में स्टैंडर्ड डिस्प्ले है, जो 2,400 निट्स पीक ब्राइटनेस तक जाता है। POCO F6 Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर के साथ आता है और इसका कैमरा विभिन्न लाइटिंग कंडीशन्स में बेहतर इमेज कैप्चर करने में सक्षम है।

क्यों खरीदें

क्यों न खरीदें

POCO F6 5G स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले 6.67-इंच FHD+ एमोलेड डिस्प्ले
रिफ्रेश रेट 120Hz
प्रोसेसर Snapdragon 8s Gen 3
रैम 8GB
स्टोरेज 256GB
रियर कैमरा 50MP+8MP
फ्रंट कैमरा 20MP
बैटरी 5000mAh
ओएस एंड्रॉयड 14

POCO X6 Pro

POCO X6 Pro मिड-रेंज सेगमेंट में एक अच्छा विकल्प है। यह स्मार्टफोन अपनी शानदार परफॉर्मेंस के साथ कई प्रतिद्वंद्वी फोन्स को पीछे छोड़ता है। हालांकि इसका डिस्प्ले कर्व्ड डिजाइन के साथ नहीं आता है, लेकिन यह अभी सेगमेंट के सबसे बेहतरीन पैनल्स में से एक है। इसे बेहतर बनाने के लिए फाइन-ट्यून किए गए स्टीरियो स्पीकर्स और प्रभावशाली बैटरी बैकअप के साथ फास्ट चार्जिंग की सुविधा भी मिलती है।

क्यों खरीदें

क्यों न खरीदें

POCO X6 Pro स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले 6.67-इंच FHD+ एमोलेड डिस्प्ले
रिफ्रेश रेट 120Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 8300 Ultra
रैम 8GB
स्टोरेज 256GB
रियर कैमरा 64MP+8MP+2MP
फ्रंट कैमरा 16MP
बैटरी 5000mAh
ओएस एंड्रॉयड 14

POCO M7 Pro

POCO M7 Pro में 6.67-इंच का FHD+ gOLED डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 2400 x 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन, HDR10+ सपोर्ट और 2100 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। यह कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन में मीडियाटेक Dimensity 7025 Ultra प्रोसेसर के साथ 8GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज है। यह फोन Android 14 आधारित HyperOS पर चलता है और कंपनी 2 साल के OS अपडेट और 4 साल के सुरक्षा पैच का वादा करती है। कैमरा सेटअप में 50MP Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा OIS और EIS के साथ है और 20MP का फ्रंट कैमरा है। फोन में 5110mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। इसमें आपको ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, Dolby Atmos और IP64 वॉटर रेजिस्टेंस मिलते हैं।

POCO M7 Pro स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले 6.67-इंच FHD+ gOLED डिस्प्ले
रिफ्रेश रेट 120Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 7025 Ultra
रैम 6GB
स्टोरेज 128GB
रियर कैमरा 50MP+2MP
फ्रंट कैमरा 20MP
बैटरी 5110mAh
ओएस एंड्रॉयड 14

POCO C75 5G

POCO C75 5G में 6.88-इंच का HD+ डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट और 600 निट्स ब्राइटनेस दी गई है। यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4s Gen 2 प्रोसेसर पर रन करता है और Android 14 आधारित HyperOS पर चलता है। कैमरा सेटअप में 50MP Sony प्राइमरी कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा है। फोन में 5160mAh बैटरी है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। अतिरिक्त फीचर्स में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, IP52 स्प्लैश रेसिस्टेंस और 120% सुपर वॉल्यूम के साथ सिंगल स्पीकर शामिल हैं।

POCO C75 5G स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले 6.88-इंच HD+, IPS LCD
रिफ्रेश रेट 120Hz
प्रोसेसर  Snapdragon 4s Gen 2
रैम 4GB
स्टोरेज 64GB
रियर कैमरा 50MP
फ्रंट कैमरा 5MP
बैटरी 5160mAh
ओएस एंड्रॉयड 14

POCO X6 5G

POCO X6 5G भारत में 20,000 रुपये से कम की रेंज में सबसे अच्छे स्मार्टफोन्स में से एक है। यह फोन शानदार परफॉर्मेंस, बेहतरीन डिस्प्ले और तेज चार्जिंग स्पीड देता है। यह परफॉर्मेंस-फोकस्ड फोन है जो गेमिंग, वीडियो देखने या मल्टीटास्किंग के लिए एकदम सही है। 67W फास्ट-चार्जिंग सपोर्ट के साथ फोन जल्दी चार्ज हो जाता है और 5100mAh की बड़ी बैटरी से एक दिन से ज्यादा आराम से चलती है। यह कैमरा से अच्छी तस्वीरें क्लिक कर सकता है, लेकिन इसमें स्टेबिलिटी की कुछ कमी है। फोन का डिजाइन पसंद आ सकता है।

इस कीमत पर परफॉर्मेंस के मामले में इससे बेहतर फोन नहीं दिखता है, इसलिए अगर आप एक परफॉर्मेंस-फोकस्ड फोन ढूंढ रहे हैं, तो पोको X6 एक बढ़िया विकल्प है। हालांकि अगर आप बेहतर कैमरा वाला फोन चाहते हैं, तो Moto Edge 40 Neo, Realme 11 Pro और Samsung Galaxy F54 जैसे अन्य विकल्पों पर भी विचार कर सकते हैं।

क्यों खरीदें?

क्यों न खरीदें?

POCO X6 5G स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले 6.67-इंच FHD+ एमोलेड डिस्प्ले
रिफ्रेश रेट 120Hz
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2
रैम 8GB
स्टोरेज 256GB
रियर कैमरा 64MP+8MP+2MP
फ्रंट कैमरा 16MP
बैटरी 5100mAh
ओएस एंड्रॉयड 13 (3+4 सॉफ्टवेयर अपडेट)

POCO X5 Pro 5G

POCO X5 Pro 5G भले ही नए बेंचमार्क सेट नहीं करता, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि यह एक सक्षम स्मार्टफोन नहीं है। पुराने चिपसेट के बावजूद भी इस फोन की परफॉर्मेंस में कोई कमी महसूस नहीं होती। इसमें एक शानदार AMOLED स्क्रीन और स्टीरियो स्पीकर्स के साथ अच्छी व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलती है, जबकि कैमरे अपने प्रतिस्पर्धियों के समान लेवल के हैं। हालांकि एक 5G डिवाइस के लिए इसकी बैटरी लाइफ थोड़ी कम लगती है, लेकिन 67W फास्ट चार्जिंग इसे पूरा कर देती है।

क्यों खरीदें?

क्यों न खरीदें?

POCO X5 Pro 5G स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले 6.67-इंच FHD+ एमोलेड डिस्प्ले
रिफ्रेश रेट 120Hz
प्रोसेसर Snapdragon 778G
रैम 6GB
स्टोरेज 128GB
रियर कैमरा 108MP+8MP+2MP
फ्रंट कैमरा 16MP
बैटरी 5000mAh
ओएस एंड्रॉयड 12

POCO F4 5G

Poco F4 5G बेहतरीन डिजाइन वाला स्मार्टफोन है, जो प्रीमियम लगता है। यह गेमिंग में बहुत अच्छी परफॉर्मेंस, औसत से बेहतर बैटरी लाइफ, फास्ट चार्जिंग, और शानदार डिस्प्ले के साथ आता है। यह Dolby Vision HDR प्लेबैक को सपोर्ट करता है। इसमें IP53 रेटिंग भी है, जो इसे धूल और पानी से कुछ हद तक सुरक्षित बनाती है। Snapdragon 870 प्रोसेसर के साथ यह फोन फ्लैगशिप-लेवल की परफॉर्मेंस देता है। कैमरे अलग-अलग लाइटिंग कंडीशन में अच्छे रिजल्ट देते हैं।

क्यों खरीदें?

क्यों न खरीदें?

Poco F4 5G स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले 6.67-इंच FHD+ एमोलेड डिस्प्ले
रिफ्रेश रेट 120Hz
प्रोसेसर Snapdragon 870
रैम 6GB
स्टोरेज 128GB
रियर कैमरा 64MP+8MP+2MP
फ्रंट कैमरा 20MP
बैटरी 4500mAh
ओएस एंड्रॉयड 12

POCO X6 Neo 5G

POCO X6 Neo अच्छे स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के साथ आता है। यह फोन पैसे के हिसाब से अच्छा वैल्यू प्रदान करता है और अब तक के सबसे पतले डिजाइन में उपलब्ध POCO फोन है। हालांकि इस प्राइस सेगमेंट में काफी प्रतिस्पर्धा है और कुछ अन्य फोन इस प्राइस रेंज में अधिक पावरफुल प्रोसेसर प्रदान करते हैं। लेकिन अगर कैमरा परफॉर्मेंस, डिस्प्ले क्वालिटी और डिजाइन को ध्यान में रखा जाए, तो X6 Neo एक मजबूत विकल्प बनता है। POCO X6 Neo को अपने प्राइस रेंज में Moto G54 5G, Lava Blaze Curve 5G, और Redmi Note 13 5G जैसे फोन से कड़ी टक्कर मिलती है।

क्यों खरीदें?

क्यों न खरीदें?

POCO X6 Neo 5G स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले 6.67-इंच FHD+ एमोलेड डिस्प्ले
रिफ्रेश रेट 120Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 6080
रैम 12GB
स्टोरेज 256GB
रियर कैमरा 108MP+2MP
फ्रंट कैमरा 16MP
बैटरी 5000mAh
ओएस एंड्रॉयड 13

POCO M6 Plus

POCO M6 Plus उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प है जो एक भरोसेमंद 5G स्मार्टफोन की तलाश में हैं। यह अपनी कीमत के अनुसार अच्छी परफॉर्मेंस देता है और इसके कैमरे पर्याप्त रोशनी में अच्छी तस्वीरें कैप्चर कर सकते हैं। हालांकि लो-लाइट फोटोग्राफी में इसकी परफॉर्मेंस उतनी अच्छी नहीं है, परंतु यह इस रेंज के लगभग सभी स्मार्टफोन्स पर लागू होता है। कुछ यूजर POCO M6 Plus और Redmi 13 5G के बीच भ्रमित हो सकते हैं, क्योंकि दोनों में कई समानताएं हैं। POCO M6 Plus के 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वैरियंट की कीमत अभी फ्लिपकार्ट पर 12,999 रुपये है।

क्यों खरीदें

क्यों न खरीदें

POCO M6 Plus स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले 6.79-इंच FHD+ एलसीडी डिस्प्ले
रिफ्रेश रेट 120Hz
प्रोसेसर Snapdragon 4 Gen 2 Accelerated Edition
रैम 8GB
स्टोरेज 128GB
रियर कैमरा 108MP+2MP
फ्रंट कैमरा 13MP
बैटरी 5030mAh
ओएस एंड्रॉयड 14