Poco F5 और Poco F5 Pro फोन UAE में हुए डेब्यू, जानें सभी स्पेसिफिकेशन्स

Join Us icon
Highlights

  • पोको F5 प्रो और पोको F5 के सभी स्पेसिफिकेशन सामने आ गए हैं।
  • पोको F5 प्रो को इंडिया में लॉन्च नहीं किया जाएगा।
  • दोनों डिवाइस में 6.67-इंच की बड़ी स्क्रीन दी गई है।

Poco F5 series आज ग्लोबली लॉन्च होने के लिए तैयार है। लेकिन, एक दिन पहले ही सीरीज के दोनों फोन्स Poco F5 और Poco F5 Pro की तस्वीरें और स्पेक्स ऑफिशियल सामने आ गए हैं। दरअसल, स्मार्टफोन्स को कंपनी की यूएई वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। लेकिन, कीमत के लिए हमें आज इसकी लॉन्चिंग का इंतजार करना होगा। आपको बता दें कि दोनों फोन में से पोको एफ5 इंडिया आज ही इंडिया आ रहा है इसके अलावा दो फोन ग्लोबली पेश किए जाएंगे।

Poco F5 Pro की स्पेसिफिकेशन्स

  • डिसप्ले: फोन में 6.67-इंच की WQHD+ AMOLED स्क्रीन है। साथ ही इसमें 526 पीपीआई के साथ 3200 x 1440 पिक्सल रिजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 480Hz टच सैंपलिंग रेट का सपोर्ट मिलता है। फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर और गोरिल्ला ग्लास 5 की सुरक्षा है।
  • प्रोसेसर, रैम व स्टोरेज: Poco F5 Pro स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 चिपसेट और तीन मेमोरी कॉम्बिनेशन के साथ आता है। स्टोरेज और रैम ऑप्शन के तौर पर फोन में 8/256 जीबी, 12/256 जीबी और 12/512 जीबी हैं।
  • कैमरा: फोन के बैक में ओमनीविजन OV64B सेंसर, f/1.8 अपर्चर और 6P लेंस के साथ 64MP का मेन कैमरा, 120-डिग्री FoV के साथ 8MP का अल्ट्रावाइड-एंगल कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा है। कैमरा सेटअप OIS+EIS को सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का सेंसर है।
  • बैटरी और ओएस: Poco F5 Pro में 5,160 mAh की बैटरी दी गई है जो कि 67W वायर्ड चार्जिंग और 30W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। वहीं, डिवाइस MIUI 14 के साथ Android 13 पर कार्य करता है।

नीचे देखें POCO F5 Pro की तस्वीरें

POCO F5 की स्पेसिफिकेशन्स

  • डिसप्ले: Poco F5 में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67” AMOLED पैनल दिया गया है। वहीं, इसका रिजोल्यूशन 1080p है।
  • प्रोसेसर, रैम व स्टोरेज: वेनिला F5 में मिड-रेंज स्नैपड्रैगन 7+ Gen 2 है जिसमें 2.9 GHz पर एक CPU है। स्टोरेज 256GB है, जबकि रैम 8GB या 12GB है।
  • कैमरा: रियर कैमरा में 64MP का मेन सेंसर, 8MP का अल्ट्रावाइड यूनिट और 2MP का मैक्रो कैमरा है। OIS और EIS अभी भी मौजूद हैं। वहीं, सेल्फी के लिए f / 2.45 अपर्चर वाला 16MP सेंसर है।
  • बैटरी और ओएस: पोको एफ5 की बैटरी 5,000 एमएएच की है और यह 67 वॉट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अवावा फोन MIUI 14 के साथ Android 13 पर कार्य करता है। इतना ही नहीं पोको एफ5 का वजन 7.9 एमएम प्रोफाइल के साथ महज 181 ग्राम है।

नीचे देखें POCO F5 की तस्वीरें

ये हो सकता है प्राइस

लीक्स व रिपोर्ट्स की मानें तो POCO F5 की कीमत 25 हजार रुपये के आस-पास हो सकती है। वहीं, POCO F5 Pro की कीमत 35 हजार रुपये के आस-पास हो सकती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here