
POCO F5 और F5 Pro स्मार्टफोन लॉन्च डेट का खुलासा हो गया है। POCO F5 स्मार्टफोन भारत में 9 मई को लॉन्च होगा। ग्लोबल लॉन्च भी उसी दिन होगा लेकिन इसमें POCO F5 Pro भी शामिल होगा। इसके अलावा आपको बता दें कि कंपनी द्वारा पुष्टि किए जाने के कुछ ही समय बाद घोषणा की गई कि POCO F5 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7+ Gen2 प्रोसेसर के साथ दस्तक देगा।
POCO F5 की एक फ्लिपकार्ट माइक्रोसाइट के अनुसार, केवल POCO F5 को भारत में लॉन्च करने के लिए टीज किया गया है और समय शाम 5.30 बजे इसे पेश कर दिया जाएगा। इसके अलावा ग्लोबल लॉन्च इवेंट की बात करें तो दोनों फोन के डेब्यू की पुष्टि हो गई है। भारत में, POCO F5 को बेस मॉडल के लिए 28,000 रुपये या 29,000 रुपये के प्राइस में पेश किया जा सकता है।
Imposters will fall, the F’In King will rule them all?
Ascend the throne or be overthrown?#POCOF5 global debut on 09.05.2023 @ 5:30PM.#ReturnOfTheKing pic.twitter.com/wt6mqY6cQC— POCO India (@IndiaPOCO) April 26, 2023
फ्लिपकार्ट टीजर में पोको एफ5 को सफेद रंग में दिखाया गया है और डिजाइन से यह भी पता चलता है कि यह एक रीब्रांडेड रेडमी नोट 12 टर्बो होगा। इसके अलावा POCO F5 प्रो Redmi K60 का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। फोन के बाकी स्पेसिफिकेशन्स के अनुसार, POCO ने पुष्टि की है कि POCO F5 स्नैपड्रैगन 7+ Gen2 SoC के साथ आएगा, और 8GB + 256GB और 12GB + 256GB के दो वेरिएंट में लॉन्च होगा।
गौरतलब है कि Pricebaba ने POCO F5 Pro माने जाने वाले यूजर्स मैनुअल के लीक होने की भी सूचना दी थी। आइए एक नजर डालते हैं कि हम अब तक POCO F5 Pro और POCO F5 के बारे में क्या जानते हैं।
पोको F5 प्रो की स्पेसिफिकेशन्स (संभावित)
- डिसप्ले: स्मार्टफोन में 6.67-इंच FHD + AMOLED डिसप्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट और पंच-होल सेल्फी कैमरा होने की अफवाह है।
- प्रोसेसर: POCO F5 Pro टॉप-टियर मॉडल होने के कारण क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen1 प्रोसेसर द्वारा 12GB तक रैम के साथ संचालित होने की उम्मीद है।
- बैटरी: यह 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,160mAh की बैटरी के साथ आ सकता है।
- कैमरा: POCO F5 प्रो में OIS के साथ 64MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 2MP का मैक्रो कैमरा हो सकता है। सेल्फी के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा हो सकता है।
- कनेक्टिविटी: रिपोर्ट यह भी कहती है कि POCO F5 Pro नैनो सिम स्लॉट, 5G और NFC के साथ आएगा। इसमें नीचे की तरफ एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट भी होगा।
- सॉफ्टवेयर: POCO F5 Pro और POCO F5 दोनों के Android 13-आधारित MIUI 14 पर चलने की उम्मीद है।
पोको F5 की स्पेसिफिकेशन्स
- डिसप्ले: प्रो वेरिएंट की तरह, POCO F5 में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67-इंच FHD + AMOLED डिसप्ले होने की अफवाह है। हम POCO F5 में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी देख सकते हैं।
- कैमरा: POCO F5 में भी POCO F5 Pro की तरह ही ट्रिपल-कैमरा सेटअप होने की उम्मीद है।
- बैटरी: POCO F5 में 5,000mAh की छोटी बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट हो सकता है।












