
सस्ते मोबाइल के साथ इंडियन और ग्लोबल यूजर्स को लुभाने वाला पोको जल्द ही अपनी F6 सीरीज लेकर आ सकता है। इसके तहत POCO F6 और POCO F6 Pro मोबाइल्स आने की उम्मीद है। इसमें से प्रो मॉडल को फिलहाल एनबीटीसी सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। जिससे इसके ग्लोबल लॉन्च का संकेत मिला है। आइए, आगे डिवाइस लिस्टिंग को विस्तार से जानते हैं।
POCO F6 Pro एनबीटीसी लिस्टिंग
- थाईलैंड के NBTC सर्टिफिकेशन प्लेटफार्म पर POCO F6 Pro का मॉडल नंबर 23113RKC6G है।
- माय स्मार्ट प्राइस द्वारा स्पॉट की गई लिस्टिंग में पुष्टि हुई है कि फोन का मार्केटिंग नेम POCO F6 Pro है।
- सर्टिफिकेशन से 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट के अलावा स्मार्टफोन के अन्य स्पेसिफिकेशन की डिटेल नहीं मिली है।
- बता दें कि जो मॉडल नंबर सामने आया है उससे लगता है कि नया फोन Redmi K70 स्मार्टफोन का रीब्रांड वर्जन हो सकता है। जिसका मॉडल नंबर 23113RKC6C था।
- POCO F6 Pro को इससे पहले अन्य सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में भी देखा गया था। इन वेबसाइट पर आने से उम्मीद है कि जल्द इसकी लॉन्चिंग की जा सकती है।
Redmi K70 के स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: Redmi K70 में 6.67-इंच का 2K OLED 12-बिट TCL CSOT C8 डिस्प्ले दिया गया है इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट, 3840Hz PWM डिमिंग और 4000निट्स पीक ब्राइटनेस मिल जाती है।
- प्रोसेसर: Redmi K70 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट के साथ मिलकर काम करता है।
- स्टोरेज: इसमें 24GB तक LPDDR5x रैम और 1TB UFS 4.0 स्टोरेज मौजूद है।
- कैमरा: Redmi K70 में 50MP लाइट हंटर 800 प्राइमरी सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 2MP मैक्रो लेंस दिया गया है। वहीं, फ्रंट पैनल में 16MP का सेंसर है।
- बैटरी: बैटरी के मामले में 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी मिल जाती है। यही नहीं फोन में सर्ज G1 बैटरी मैनेजमेंट चिप भी है।
- कनेक्टिविटी: मोबाइल में 5जी, 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, एनएफसी और चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे ऑप्शन हैं।
- अन्य: सुरक्षा के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, स्टीरियो स्पीकर, हैप्टिक्स के लिए एक एक्स-एक्सिस लीनियर मोटर और एक आईआर ब्लास्टर की पेशकश की गई है।
- ओएस: यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 आधारित हाइपरओएस पर बेस्ड रखा गया है।
See All Competitors














