Bose ऑडियो के साथ आएगा Poco F8 Pro, लीक में सामने आई बॉक्स में चार्जर न मिलने की जानकारी

Poco जल्द ही अपने नए फ्लैगशिप फोन Poco F8 Pro को लॉन्च कर सकता है। डिवाइस पहले ही NBTC सर्टिफिकेशन पर देखा गया था। जिससे इसके जल्द लॉन्च की उम्मीद बढ़ गई थी। वहीं, अब नया लीक यूजर्स के लिए थोड़ी निराशा लेकर आया है क्योंकि बताया गया है कि आगामी F8 Pro के बॉक्स में चार्जिंग एडाप्टर नहीं मिलेगा। इसके साथ ही फोन के बॉक्स लीक में Bose ऑडियो मिलने की जानकारी कंफर्म हुई है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
सोशल मीडिया साइट एक्स पर टिपस्टर अभिषेक यादव ने आगामी Poco F8 Pro की जानकारी शेयर की है। दावा किया गया है कि Poco F8 Pro बिना चार्जर के लॉन्च होगा। हालांकि, यह Poco के लिए कोई नई रणनीति नहीं है। क्योंकि इससे पहले कंपनी ने Poco X7 Pro और Poco F7 को भी यूरोपीय बाजार में बिना चार्जर के पेश कर चुकी है। इससे उम्मीद है यह एक बार फिर रीजन-के मुताबिक किया जा सकता है। यानी कुछ देशों में बॉक्स में चार्जर मिल भी सकता है।
Exclusive ✨
Poco F8 Pro – Sound by Bose.
No, adapter in the box ❌ pic.twitter.com/vKfX5mXA4p
— Abhishek Yadav (@yabhishekhd) November 7, 2025
अभिषेक यादव ने फोन के रिटेल बॉक्स की एक इमेज भी दिखाई है। जिसमें “Sound by Bose” ब्रांडिंग साफ दिखाई दे रही है। यही ब्रांडिंग हाल ही में लॉन्च हुई Redmi K90 Series में भी देखी गई थी। जिससे यह अटकलें लग रही हैं कि Poco F8 Pro मोबाइल Redmi K90 का रीब्रांडेड वर्जन बनकर आ सकता है।
यदि ऐसा हुआ तो Poco F8 Pro में 6.59 इंच का 2K LTPO फ्लैट डिस्प्ले मिल सकता है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स पीक ब्राइटनेस दी जा सकती है। प्रोसेसर के मामले में Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट और Adreno 830 GPU लगाया जा सकता है। मेमोरी में LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज मिल सकता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो आगामी Poco F8 Pro में 50MP Light Hunter 800 प्राइमरी सेंसर (OIS सपोर्ट), 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP 2.5x टेलीफोटो पेरिस्कोप लेंस वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप हो सकता है। वहीं, फ्रंट में 20MP सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।
बैटरी की बात करें तो फोन में 7,100mAh की बड़ी बैटरी लगाई जा सकती है। जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। हालांकि बॉक्स में चार्जर न होने के कारण यूजर्स को अलग से खरीदना पड़ सकता है। इसके अलावा डिवाइस में Bose द्वारा ट्यून किए गए डुअल स्टीरियो स्पीकर, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, NFC, और IP68/IP69 वाटर-डस्ट रेजिस्टेंस जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। यही नहीं फोन में 3D अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद हो सकता है।
Poco F8 Pro का मुकाबला iQOO 13, OnePlus 13s और Realme GT 7 Pro जैसे मोबाइल्स से हो सकता है। यह फोन उन ग्राहकों के लिए हो सकता है जो बढ़िया परफॉरमेंस, अच्छा कैमरा और प्रीमियम ऑडियो क्वालिटी चाहते हैं और फोन कम कीमत में लेना पसंद करते हैं।
यदि Poco F8 Pro सच में Redmi K90 का रीब्रांड होता है तो तगड़े फीचर्स के कारण आपके लिए बढ़िया विकल्प बन सकता है। आप इसके लिए रुक सकते हैं। हम आपको इससे जुड़ा अपडेट आगे भी देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।