Poco F8 Series की लॉन्च डेट कंफर्म, 26 नवंबर को होगी ग्लोबल एंट्री

Join Us icon

Poco ने आखिरकार कई दिनों से चर्चा में रही Poco F8 सीरीज की लॉन्च डेट तय कर दी है। कंपनी के पोस्टर के अनुसार नए F-सीरीज स्मार्टफोंस 26 नवंबर को ग्लोबली पेश किए जाएंगे। यह मेगा लॉन्च इवेंट इंडोनेशिया के बाली में आयोजित होगा। इसमें Poco F8, F8 Pro और F8 Ultra मॉडल्स आ सकते हैं। हालांकि अब तक आई जानकारी के अनुसार इस इवेंट में पहले Poco F8 Pro और Poco F8 Ultra लॉन्च हो सकते हैं। जिसके कुछ समय बाद बेस मॉडल F8 लाया जा सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

आप नीचे दिए गए सोशल मीडिया पोस्ट में देख सकते हैं कि ब्रांड ने Poco F8 सीरीज लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। इसमें फोंस का नाम नहीं है, लेकिन उम्मीद यही है कि इवेंट में Poco F8 Pro और Poco F8 Ultra आएंगे।

रिपोर्ट्स के अनुसार Poco F8 Pro और F8 Ultra को चीन में हाल ही में पेश हुए Redmi K90 और K90 Pro Max के रीब्रांडेड वर्जन के रूप में एंट्री मिल सकती है। दोनों Poco मॉडल्स में Redmi जैसी ही डिजाइन लैंग्वेज और इंटरनल हार्डवेयर देखने को मिल सकता है। हालांकि Poco इनमें थोड़ी कम क्षमता वाली बैटरी लगा सकता है। इसके बावजूद इसके परफॉरमेंस, डिस्प्ले और कैमरा फीचर्स इन्हें अपने सेगमेंट में बढ़िया विकल्प बना सकते हैं।

अब तक आई रिपोर्ट्स और लीक के अनुसार Poco F8 में 6.59-इंच का OLED डिस्प्ले मिल सकता है। जबकि Poco F8 Ultra में बड़ा 6.9-इंच OLED पैनल देखने को मिल सकता है। दोनों डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकते हैं। सॉफ्टवेयर के तौर पर फोन HyperOS 3 आधारित Android 16 पर काम कर सकते हैं।

चिपसेट की बात करें तो Poco F8 में Snapdragon 8 Elite चिपसेट और F8 Ultra में ज्यादा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर लगाया जा सकता है। दोनों ही फोंस में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा हो सकता है। Poco F8 Pro के रियर कैमरा सेटअप में 50MP OIS प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP टेलीफोटो सेंसर मिल सकता है। जबकि F8 Ultra में 50MP प्राइमरी, 50MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा ट्रिपल सेटअप दिया जा सकता है।

Poco F8 Ultra मॉडल में अतिरिक्त रियर स्पीकर भी हो सकता है। जिससे ऑडियो एक्सपीरियंस और अच्छा मिल सकता है। दोनों मोबाइल्स 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट कर सकते हैं। जबकि Ultra में 50W वायरलेस चार्जिंग दी जा सकती है। हालांकि अभी बैटरी साइज की जानकारी सामने नहीं आई है।

Poco F8 Pro उन यूजर्स के लिए हो सकता है जो फ्लैगशिप-लेवल परफॉरमेंस, डिस्प्ले और हाई-क्वालिटी कैमरा चाहते हैं, लेकिन प्राइस कम चाहते हैं। वहीं, Poco F8 Ultra उनके लिए हो सकता है जिन्हें तगड़ा प्रोसेसर, बेहतरीन कैमरा, वायरलेस चार्जिंग भी चाहिए।

Poco F8 का मुकाबला लॉन्च के बाद संभावित तौर पर OnePlus 13R, iQOO Neo 10 और Realme GT 8 जैसे मोबाइल्स से हो सकता है। वहीं, Poco F8 Ultra फोन Xiaomi 17, Realme GT 8 Pro और iQOO 15 जैसे मॉडल्स से टक्कर ले सकता है।

यदि आप ऐसे फोन ढूंढ़ रहे हैं जो परफॉरमेंस, डिस्प्ले और कैमरा में बढ़िया हों तो Poco F8 सीरीज का इंतजार कर सकते हैं। हम लॉन्च पर आपको इसका पूरा अपडेट देंगे। हमारे साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here