POCO M8 5G का लॉन्च करीब, IMDA और EEC साइट्स पर हुई लिस्टिंग

POCO अपनी M-सीरीज के नए स्मार्टफोन POCO M8 5G को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर सकता है। यह डिवाइस पूर्व में आए डिवाइस POCO M7 5G के सक्सेसर के रूप में आ सकता है। इसे पिछले मॉडल की तरह सस्ते में एंट्री दी जा सकती है। यानी ग्राहकों को आने वाले दिनों में लेटेस्ट स्पेक्स के साथ नया विकल्प मिल सकता है। हालांकि अभी ब्रांड की और से कोई जानकारी कंफर्म नहीं हुई है, लेकिन यह IMDA और EEC पर लिस्ट हुआ है। जिससे उम्मीद है कि इसकी लॉन्चिंग ग्लोबली जल्द हो सकती है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
आगामी संभावित POCO M8 5G डिवाइस सिंगापुर और यूरोप के IMDA और EEC सर्टिफिकेशन पर लिस्ट हुआ है। जिससे अंतरराष्ट्रीय लॉन्च की पुष्टि हुई है। फोन का मॉडल नंबर ‘25118PC98G’ (ग्लोबल वैरियंट) है। यह 5G नेटवर्क, Bluetooth, WiFi और NFC कनेक्टिविटी के साथ पेश हो सकता है। IMDA सर्टिफिकेशन डेटाबेस में इसे लो पावर रेडियो इक्विपमेंट के रूप में भी स्पॉट किया गया है।
अभी कंफर्म नहीं है, लेकिन आगामी POCO M8 5G फोन में अनुमानित तौर पर 6GB+128GB और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट्स देखने को मिल सकते हैं। यह Android 15 आधारित लेटेस्ट HyperOS के साथ आ सकता है।
यदि पूर्व मॉडल POCO M7 5G की बात करें इसमें 6.88-इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 1,640 x 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 600 निट्स हाई-ब्राइटनेस मोड के साथ आता है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट और Adreno GPU वाला है। डिवाइस में 50MP Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा और 2MP सेकेंडरी लेंस है। वहीं, सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
यह फोन 5,160mAh बैटरी के साथ आता है। इसे चार्ज करने के लिए 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। यह डिवाइस Android 14-आधारित HyperOS कस्टम स्किन पर काम करता है। कंपनी इसके साथ 2 साल के OS अपडेट्स भी देती है। ग्राहकों को 6GB+128GB और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट्स मिलते हैं। इसमें 5G, 4G LTE, ड्यूल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.4, GPS, और USB Type-C पोर्ट चार्जिंग के लिए दिया गया है।
अपकमिंग POCO M8 5G का मुकाबला बाजार में आने के बाद Redmi 14C, realme Narzo 80 Lite और iQOO Z10 Lite जैसे सस्ते 5G स्मार्टफोंस से हो सकता है। यह फोन उन यूजर्स के लिए हो सकता है जो बजट में 5G सपोर्ट, बड़ा डिस्प्ले, बड़ी बैटरी अच्छा परफॉरमेंस चाहते हैं।
यदि आप भी आने वाले महीनों में सस्ता 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो POCO M8 5G अच्छा विकल्प हो सकता है। हालांकि इसकी और जानकारी आने के बाद ही हम आपको सही सुझाव दे पाएंगे। हमारे साथ बने रहें।