
POCO M8 5G फोन 8 जनवरी को इंडिया में लॉन्च होगा। चर्चा है कि पोको एम8 के बाद कंपनी सीरीज का ‘प्रो’ मॉडल भी लेकर आएगी। ब्रांड की ओर से हालांकि इस बारे में अभी ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है लेकिन रशिया की एक रिटेल साइट पर POCO M8 Pro 5G फोन प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के साथ लिस्ट हो गया है। इस लिस्टिंग ने यह साफ कर दिया है कि बेशक भारत में ना सही लेकिन ग्लोबल मार्केट में यह मोबाइल जल्द दस्तक दे देगा।
POCO M8 Pro 5G को रशियन रिटेलर साइट पर दो वेरिएंट्स में लिस्ट किया गया है। वेबसाइट के अनुसार इस मोबाइल के बेस वेरिएंट में 8GB RAM के साथ 256GB storage दी जाएगी जिसे RUB 36,242 में लॉन्च किया जाएगा। यह कीमत इंडियन करंसी के अनुसार 41,299 रुपये के करीब है। इसी तरह पोको एम8 प्रो 12GB RAM + 512GB storage पर भी लॉन्च किया जा सकता है जिसका लॉन्च प्राइस RUB 38,793 बताया गया है। इस कीमत 44,199 रुपये के करीब है।
पोको एम8 प्रो 5जी फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन रशियन रिटेलर साइट पर Snapdragon 7s Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस दिखाया गया है। यह क्वालकॉम का 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.7गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। चर्चा है कि इस फोन को एंड्रॉयड आधारित HyperOS 2 पर लाया जाएगा।
POCO M8 Pro 5G फोन को 2772 x 1280 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83-इंच स्क्रीन पर पेश किया जा सकता है। यह AMOLED पैनल पर बनी Quad Curved डिस्प्ले बताई जा रही है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। वहीं स्क्रीन की सुरक्षा के लिए फोन में कोर्निंग Gorilla Glass Victus 2 की प्रोटेक्शन दी जा सकती है।
रिटेलर लिस्टिंग के अनुसार पोको एम8 प्रो 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया जा सकता है जो 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिग के लिए POCO M8 Pro 5G फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है।
POCO M8 Pro 5G की बैटरी इसकी बड़ी ताकत बन सकती है। वेबसाइट लिस्टिंग में सामने आया है कि पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन में 6500mAh बैटरी दी जा सकता है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए 100W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट मिल सकता है। लीक के अनुसार यह अपकमिंग पोको 5जी IP68 रेटिंग के साथ मार्केट में उतारा जाएगा। पोको एम8 प्रो इंडिया में कब तक लॉन्च होगा, इस बाबत अभी कोई जानकारी नहीं आई है।

POCO M8 5G फोन की बात करें तो यह मोबाइल 8 जनवरी को इंडिया में लॉन्च होगा जिसकी कीमत 20 हजार रुपये के आस पास रखी जा सकती है। अभी तक सामने आई जानकारियों के अनुसार यह मोबाइल Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर पर लाया जाएगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 20 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया जा सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए 5,520mAh बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जा सकती है।










