POCO X8 5G फोन जल्द हो सकता है लॉन्च! मिल सकती है तगड़ी 9000mAh बैटरी, टीज़र हुआ लाइव

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/03/poco-x8-pro-price.jpg

पोको ने मार्च महीने में इंडिया में अपनी एक्स8 सीरीज को पेश करते हुए दो पावरफुल स्मार्टफोन POCO X8 Pro और POCO X8 Pro Max लॉन्च किए थे। वहीं अब खबर आ रही है कि कंपनी इस सीरीज का बेस मॉडल भी लाने की तैयारी कर रही है। ब्रांड द्वारा जल्द ही टेक मंच पर POCO X8 5G फोन पेश किया जा सकता है। यह बड़ी बैटरी और पावरफुल प्रोसेसर वाला 5जी फोन बनाया जा रहा है जो इंडियन करंसी अनुसार 25 हजार रुपये की रेंज में लॉन्च को सकता है।

POCO X8 5G लॉन्च डिटेल

पोको ने अपने ग्लोबल सोशल मीडिया हैंडल एक्स के जरिये अपकमिंग फोन की ​जानकारी शेयर की है। सीधे तौर पर हालांकि मोबाइल का नाम नहीं बताया गया है लेकिन टीज़र का ईशारा POCO X8 की ओर ही नजर आ रहा है। ट्वीट में पोको एक्स8 सीरीज का जिक्र करते हुए कहा गया है कि इसमें नया डिवाइस शामिल होने वाला है। कंपनी पहले ही एक्स8 प्रो और एक्स8 प्रो मैक्स लॉन्च कर चुकी है। ऐसें में उम्मीद कर जा रही है कि अब इस सीरीज का नेक्स्ट स्मार्टफोन पोको एक्स8 ही हो सकता है।

♾️ Infinity Identity Activated
Mission Update.
A new route has appeared inside the POCO Infinite Universe.
Only those who move faster than the moment can unlock it.

🟡 POCO X Series
The Spacetime Pilot
eXplore. eXceed. eXpand.

🚀 Would you take this mission? pic.twitter.com/PHNVFeKXUw

— POCO (@POCOGlobal) August 12, 2026

POCO X8 5G स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

लीक्स और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पोको एक्स8 5जी फोन को Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। मार्केट में यह मोबाइल 8जीबी और 12जीबी रैम पर पेश हो सकता है जो जिसमें स्मूथ और फास्ट मल्टी टास्किंग के लिए LPDDR4X RAM दी जा सकती है। लीक्स की मानें तो यह अपकमिंग पोको 5जी फोन एंड्रॉयड 16 आधारित Xiaomi HyperOS 3 पर लाया जाएगा।

POCO X8 बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन बताया जा रहा है। पावर बैकअप के लिए 9000mAh बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है। याद दिला दें कि POCO X8 Pro Max भी 9,000एमएएच बैटरी पर ही लाया गया था। वहीं लीक्स के अनुसार पोको एक्स8 को तेजी से चार्ज करने के लिए इस स्मार्टफोन में 67W फास्ट चार्जिंग के साथ ही 22.5W रिवर्स का सपोर्ट भी दिया जा सकता है।

पोको एक्स8 5जी फोन को कंपनी OLED डिस्प्ले पर लॉन्च कर सकती है। लीक्स के अनुसार इस मोबाइल में 6.83 इंच की 1.5K स्क्रीन दी जा सकती है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 3500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिल सकता है। यह अपकमिंग 5जी फोन IP69K रेटिंग के साथ लाया जा सकता है जो इसे डस्ट और वाटर प्रोटेक्शन देने के साथ ही ​कई तरह की लिक्विड प्रोटेक्शन भी देगा।

फोटोग्राफी के लिए POCO X8 5G को डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है। लीक्स के अनुसार इस मोबाइल के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा सेंसर दिया जा सकता है जो 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर के साथ मिलकर काम करेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस पोको 5जी फोन को 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ लॉन्च किया जा सकता है।