POCO X8 Pro सीरीज इंडिया लॉन्च आया करीब! ​फ्लिपकार्ट पर लाइव हुआ पेज

Join Us icon

पोको एक्स8 सीरीज इंडिया लॉन्च के लिए तैयार है। बीते दिनों जहां कंपनी ने अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज को ऑफिशियली टीज़ कर दिया था। वहीं अब POCO X8 series सीरीज का डेडिकेटेड प्रोडक्ट पेज शॉपिग साइट Flipkart पर भी लाइव हो गया है। फ्लिपकार्ट लिस्टिंग में मोबाइल की लुक और डिजाइन का खुलासा हो गया है। फिलहाल लॉन्च डेट की जानकारी तो नहीं मिली है लेकिन चर्चा है कि इसे 20 मार्च के बाद भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है। सीरीज के तहत POCO X8 Pro और POCO X8 Pro Max लॉन्च हो सकते हैं।

पोको फोन एक्स8 प्रो को इंडिया में MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। इस पोको फोन में LPDDR5X RAM और UFS 4.0 storage तकनीक दी जा सकती है। लीक की मानें तो पोको एक्स8 प्रो 5जी फोन को 6.59-इंच 1.5K AMOLED स्क्रीन पर लाया जा सकता है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया जा सकता है।

POCO X8 Pro को पावर बैकअप के लिए 7000mAh बैटरी से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है जिसके साथ 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 32 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया जा सकता है। अपकमिंग पोको एक्स8 प्रो में Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, NFC और IR blaster जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

पोको एक्स8 प्रो मैक्स की बात करें तो यह इंडिया में लॉन्च होने वाला पहला MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर वाला फोन बन सकता है। इसे लेटेस्ट Xiaomi HyperOS 3 पर लाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को 6.83-इंच की 1.5K OLED स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 3500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिल सकता है।

poco-x8-pro-max-x8-pro-price-variants-official-promo-page-spotted

फोटोग्राफी के लिए POCO X8 Pro Max 5G फोन को 50-मेगापिक्सल डुअल रियर सेटअप पर लाया जा सकता है। वहीं फ्रंट पर 20 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर लगाया गया है। भारतीय बाजार में यह अपकमिंग पोको फोन 8,000एमएएच से बड़ी बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं इस मोबाइल में IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग मिल सकती है जो इसे डस्ट, वॉटर और लिक्विड प्रोटेक्शन देगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here