
POCO की अपकमिंग X8 Pro सीरीज को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। टिपस्टर अभिषेक यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर POCO X8 Pro Max और POCO X8 Pro के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस शेयर किए हैं। लीक के अनुसार, दोनों स्मार्टफोन पावरफुल MediaTek Dimensity चिपसेट, बड़ी बैटरी और लेटेस्ट Android 16 के साथ लॉन्च हो सकते हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
POCO X8 Pro Max सीरीज के टॉप के रूप में आ सकता है। इसमें 6.83 इंच का 1.5K TCL M10 OLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 2000 निट्स HBM ब्राइटनेस और 3840Hz PWM डिमिंग सपोर्ट कर सकता है। परफॉरमेंस के लिए इसमें Dimensity 9500s प्रोसेसर के साथ Immortalis-G925 MC12 GPU दिया जा सकता है।
POCO X8 Pro Series key details.
• POCO X8 Pro Max — Dimensity 9500s, dual flash
• POCO X8 Pro — Dimensity 8500 Ultra, single flash
POCO X8 Pro Max (expected)
📱 6.83″ 1.5K TCL M10 OLED, 120Hz, 2000 nits HBM, 3840Hz PWM
⚙️ Dimensity 9500s + Immortalis-G925 MC12
💾 LPDDR5x… pic.twitter.com/6ASMWHOSn9— Abhishek Yadav (@yabhishekhd) February 19, 2026
स्टोरेज के मामले में LPDDR5x Ultra RAM और UFS 4.1 स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। कैमरा सेटअप में 50MP Light Hunter 600 सेंसर (OIS) और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा हो सकता है, जबकि फ्रंट में 20MP OV20B सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। बैटरी की बात करें तो इसमें 8500mAh की बड़ी बैटरी 100W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिल सकती है। फोन में 3D अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट, ड्यूल स्टीरियो स्पीकर, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4 और IP68/IP69/IP69K रेटिंग मिलने की संभावना है।
यदि POCO X8 Pro की बात करें तो इसमें 6.59 इंच का 1.5K TCL M10 OLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ दिया जा सकता है। इसमें Dimensity 8500 Ultra चिपसेट और Mali-G720 MC8 GPU मिलने की उम्मीद है। यह भी LPDDR5x Ultra RAM और UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आ सकता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो POCO X8 Pro में 50MP Sony IMX882 (OIS) और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल हो सकता है, जबकि फ्रंट में 20MP कैमरा दिया जा सकता है। इसमें 6500mAh बैटरी 100W चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिल सकती है। सिक्योरिटी के लिए ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और मेटल फ्रेम डिजाइन दिया जा सकता है।
ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में दोनों स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित HyperOS 3 के साथ बॉक्स से बाहर रन कर सकते हैं।
यदि ये स्पेसिफिकेशंस सही साबित होते हैं, तो POCO X8 Pro सीरीज मिड-प्रीमियम और परफॉरमेंस सेगमेंट में बढ़िया विकल्प हो सकती है। यदि आप भी आने वाले दिनों में नए पोको फोंस लेना चाहते हैं तो इनके लिए वेट कर सकते हैं। हमें Poco की ओर से Poco X8 Pro और X8 Pro Max मोबाइल्स की लॉन्च डेट और आधिकारिक स्पेसिफिकेशंस को लेकर और भी जानकारियां मिल सकती है। इसलिए आप आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।













