अब होगा असली खेला! आ गई सस्ती Electric Motorcycle, फुल चार्ज देगी 135KM की रेंज

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/12/Pure-Ev-E-bike.jpg
Highlights

हैदराबाद की इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी प्योर ईवी (Pure EV) ने भारतीय बाजार में अपनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल EcoDryft को पेश कर दिया है। ई-स्कूटर के बाद पेश की गई बैटरी वाली बाइक एक कम्यूटर इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर के तौर पर लाई गई है। इसे डेली ट्रैवल करने वालों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। साथ ही खासियत की बात करें तो कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में इसे 135KM तक चलाया जा सकता है। आइए आगे आपको इसकी कीमत और दूसरे फीचर्स से जुड़ी पूरी जानकारी देते हैं।

Electric Motorcycle EcoDryft Price

अगर बात करें प्राइस की तो कंपनी ने इस नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की कीमत का खुलासा नहीं किया है। लेकिन, बताया जा रहा है कि इसका प्राइस काफी आकर्षक होगा और जनवरी 2023 के पहले हफ्ते में इसकी जानकारी दी गई है। साथ ही सेल को लेकर भी अभी कुछ साफ नहीं है।

बता दें कि अब तक कंपनी के पास पूरे भारत में 100 से ज्यादा डीलरशिप हैं। फिलहाल कंपनी अपने सेल्स और आफ्टर-सेल्स सर्विस नेटवर्क को अपग्रेड करने पर काम कर रही है। साथ ही सेल को लेकर भी अभी कुछ साफ नहीं है।

PURE EV ecoDryft की Range और performance

प्योर ईवी स्टार्टअप के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी रोहित वडेरा ने कहा कि हमें अपनी पहली ई-मोटरसाइकिल – ईट्राइस्ट 350 के लॉन्च के समय शानदार प्रतिक्रिया मिली और इसलिए हमने अपनी नई ई-बाइक इकोड्राफ्ट को पेश करने का प्लान बनाया। साथ हीइस लॉन्च के साथ, अब हम भारत में एकमात्र EV2W कंपनी बन गए हैं, जिसके पास स्कूटर और मोटरसाइकिलों की एक अच्छा पोर्टफोलियो है।