राजस्थान फ्री मोबाइल योजना की लिस्ट कैसे चेक करें? यहां जानें सबकुछ

राजस्थान सरकार की फ्री मोबाइल योजना यानी इंदिरा गांधी मुफ्त स्मार्टफोन योजना (Indira Gandhi Smartphone Yojana 2023) के तहत 10 अगस्त, 2023 से महिलाओं को फ्री स्मार्टफोन मिलने शुरू हो गए हैं। पहले चरण में 40 लाख महिलाओं को फोन मिलेंगे। इस चरण में उन चिरंजीवी परिवारों को स्मार्टफोन दिए जा रहे हैं, जिनकी छात्राएं सरकारी स्कूल की 10वीं या 12वीं या फिर महाविद्यालय, आईटीआई, पॉलिटेक्निक आदि में स्टडी कर रही हैं। वहीं दूसरे चरण में एकल नारी, पेंशन पाने वाली महिलाओं,नरेगा 2022-23 में 100 दिन काम करने वाले परिवार, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के तहत 50 दिन से ज्यादा काम करने वाले परिवार को मुफ्त में स्मार्टफोन दिए जाएंगे। अगर आप फ्री स्मार्टफोन योजना के लिए योग्य हैं, लेकिन इस संबंध में कोई सूचना नहीं मिली है, तो फिर लिस्ट में अपना नाम ऑनलाइन भी चेक सकती हैं। आइए जानते हैंः
Free Mobile Yojana List में अपना नाम चेक ऐसे करें
इंदिरा गांधी मुफ्त स्मार्टफोन योजना में अपना नाम चेक करने के लिए आपके पास जन आधार कार्ड या नंबर होना जरूरी है। फिर आपको निम्न स्टेप को फॉलो करना होगाः
स्टेप-1: इंदिरा गांधी मुफ्त स्मार्टफोन योजना के लिए आप योग्य हैं या नहीं, इसे चेक करने के लिए सबसे पहले आपको राजस्थान सरकार की जन सूचना पोर्टल (https://jansoochna.rajasthan.gov.in/CMS/CheckCMDigitalYojana) पर विजिट करना होगा।
स्टेप-2: साइट को ओपन करने के बाद आपको टॉप पर ‘इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना की पत्रता’ का विकल्प दिखाई देगा। उस पर क्लिक करना है।
स्टेप-3: अब आपको यहां पर जन आधार नंबर दर्ज करना होगा और सलेक्ट स्कीम वाले ऑप्शन में से जिस के योग्य हैं उसे सलेक्ट करें।
स्टेप-4: इसमें आपको विधवा/एकल नारी, नरेगा (2022-23 में 100 दिन), इंदिरा गांधी अर्बन एंप्लायीमेंट (50 दिन वर्ष 2022-23), छात्रा (कॉलेज-आर्ट, कॉमर्स, साइंस), छात्रा (कॉलेज- संस्कृत), छात्रा (कॉलेज-पॉलिटेक्निक), छात्रा (कॉलेज-आईटीआई) जैसे विकल्प मिलेंगे।
स्टेप-5: इस प्रोसेस के बाद आपको ‘सबमिट’ पर क्लिक करना है। यदि आपको इस योजना में शामिल किया गया हैं, तो इसके जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
राजस्थान सरकार ने बजट 2022 में Indira Gandhi Smartphone Yojana 2023 को शुरू करने की घोषणा की थी। जिसमें एक करोड़ 33 लाख चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को स्मार्टफोन दिए जाने हैं। प्रदेश में 30 जनवरी, 2023 तक एक करोड़ 37 लाख 82 हजार 951 परिवार चिरंजीवी योजना में पंजीकृत हैं।
फ्री स्मार्टफोन से अब तक लाभान्वित परिवार
| विधवा/ एकलनारी (पेंशनर) | 1011943 |
| नरेगा (100 दिन 2022-23) | 110159 |
| इंदिरा गांधी शहरी रोजगार (50 दिन 2022-23) | 52546 |
| छात्रा (महाविद्यालय-कला, वाणिज्य, विज्ञान) | 101161 |
| छात्रा (महाविद्यालय-संस्कृत) | 1728 |
| छात्रा (महाविद्यालय-पॉलिटेक्निक) | 770 |
| छात्रा (महाविद्यालय-ITI) | 1985 |
| 9-12 कक्षा छात्रा (सरकारी विद्यालय) | 525925 |
फ्री स्मार्टफोन लेने के लिए कराना होगा केवाईसी
- फ्री मोबाइल के लिए आपके पास जन आधार कार्ड होना जरूरी है।
- फ्री मोबाइल योजना के तहत अलग-अलग जिलों में कैंप लगाएं जा रहे हैं। इस योजना का लाभ लेने के लिए https://igsy.rajasthan.gov.in/home/dptHome/1268 पोर्टल पर ई-केवाईसी किया जाएगा। फिर केवाईसी होने के बाद मोबाइल फोन पर जनाधार ई-वॉलेट इंस्टॉल किया जाएगा।
- इसके बाद पैन कार्ड की डिटेल आईजीएसवाई पोर्टल पर दर्ज करने के बाद फॉर्म प्रिंट करके दिए जाएंगे।
- फिर योग्य उम्मीदवार इन फॉर्म को लेकर मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी के काउंटर पर जाकर सिम और डाटा प्लान का चयन कर सकते हैं। इसके बाद मोबाइल कंपनी के काउंटर पर जाकर अपनी इच्छा अनुसार मोबाइल फोन का चयन करना होगा।
- इसके बाद भरे हुए फॉर्म को लेकर अगले काउंटर पर जाना होगा। वहां भरे हुए दस्तावेजों को स्कैन कर आईजीएसवाई पोर्टल पर दर्ज किए जाएंगे।
- यह प्रक्रिया पूरी होते ही लाभार्थी के ई-वॉलेट में 6800 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। जिससे स्मार्टफोन और सिम कार्ड खरीद सकेंगे।
सवाल जवाब (FAQs)
इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के तहत पहले चरण में कितने लोगों फ्री में स्मार्टफोन मिलेगा?
इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के तहत राजस्थान सरकार पहले चरण में 40 लाख महिलाओं को स्मार्टफोन दे रही है। इसके साथ राजस्थान सरकार की ओर से तीन वर्ष तक फ्री इंटरनेट कनेक्टिविटी भी मिल रही है।
राजस्थान फ्री मोबाइल योजना के दूसरे चरण में कितनी महिलाओं के स्मार्टफोन मिलेंगे?
दूसरे चरण में 95 लाख महिलाओं को फ्री में स्मार्टफोन दिए जाएंगे। इसके लिए योग्य महिलाएं अपने नजदीकी महंगाई राहत कैंप जाकर इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के लिए पंजीकरण करवा सकती हैं।
राजस्थान फ्री मोबाइल योजना में क्या पैसे कैश में दिए जाते हैं?
नहीं, इस योजना के तहत पैसे e-wallet app में DBT के माध्यम से ट्रांसफर किए जाते हैं। फ्री मोबाइल योजना के तहत 6800 रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं। इसके बाद यूजर पसंद की कंपनी का फोन, सिम और इंटरनेट डाटा प्लान चुन सकती हैं।
राजस्थान फ्री मोबाइल योजना के लिए हेल्पलाइन नंबर किया है?
राजस्थान फ्री मोबाइल योजना के लिए आप 181 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं।
परिवार की मुखिया महिला की मृत्यु के बाद फोन किसे मिलेगा?
अगर jan aadhaar card की मुखिया महिला की मृत्यु हो चुकी है, तो इस परिस्थिति में मुखिया के 18 साल से अधिक की उम्र की बड़ी बेटी को मोबाइल मिलेगा।