32MP Selfie कैमरा, 5200mAh बैटरी और 8GB RAM के साथ नया 5जी मोबाइल realme 14 Pro Lite हुआ लॉन्च

Join Us icon

91मोबाइल्स ने पिछले महीने ही एक्सक्लूसिव खबर छापते हुए बताया था कि रियलमी कंपनी भारत में अपनी नंबर सीरीज के तहत एक नया मोबाइल लाने वाली है जिसे Realme 14 Pro Lite 5G नाम से लॉन्च किया जाएगा। हमारी ​रिपोर्ट में इस फोन का प्राइस भी बताया गया था। वहीं आज कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसे मार्केट में उतार दिया है। रियलमी 14 प्रो लाइट 5जी फोन उसी रेट पर आया है जो हमने बताया था। इस रियलमी 5जी फोन की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

realme 14 Pro Lite 5G प्राइस

  • 8GB RAM + 128GB Storage – ₹21,999
  • 8GB RAM + 256GB Storage – ₹23,999

रियलमी 14 प्रो लाइट 5जी फोन 8जीबी रैम पर लॉन्च हुआ है जिसे 128जीबी और 256जीबी स्टोरेज पर खरीदा जा सकता है। इस दोनों वेरिएंट्स का रेट क्रमश: 21,999 रुपये और 23,999 रुपये है। यह मोबाइल ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के साथ ही कंपनी वेबसाइट से भी खरीदा जा सकता है जो Glass Gold और Glass Purple कलर में सेल के लिए उपलब्ध है।

realme-14-pro-lite-storage-variants-colours-leaked

realme 14 Pro Lite 5G स्पेसिफिकेशन्स

  • Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2
  • 8GB RAM + 256GB Storage
  • 8GB Dynamic RAM
  • 6.7″ 120Hz AMOLED Display
  • 50MP Rear Camera
  • 32MP Selfie Camera
  • 45W SUPERVOOC
  • 5,200mAh Battery

प्रोसेसर : रियलमी 14 प्रो लाइट 5जी फोन एंड्ररॉयड 14 पर लॉन्च हुआ है जो realme UI. 5 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन पर बना क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 7एस जेन 2 ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 710 GPU मौजूद है।

मेमोरी : इंडिया में यह रियलमी 5जी मोबाइल 8जीबी की रैम पर लॉन्च हुआ है जिसके साथ 8जीबी डायनेमिक रैम टेक्नोलॉजी भी दी गई है। यह तकनीक फोन की फिजिकल रैम में वचुर्अल रैम को जोड़कर इसे 16GB RAM (8जीबी+8जीबी) की ताकत प्रदान करता है। इस फोन में मेमोरी कार्ड भी लगाया जा सकता है।

डिस्प्ले : Realme 14 Pro Lite 5G फोन में 2412 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन दी गई है। यह पंच-होल स्टाइल वाली डिस्प्ले एमोलेड पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 2000nits ​ब्राइटनेस आउटपुट प्रदान करती है। यह मोबाइल ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है स्क्रीन को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन प्राप्त है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए रियलमी 14 प्रो लाइट 5जी में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.88 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Sony LYT600 OIS मेन सेंसर और 112° FOV वाला 8 मेगापिक्सल Ultra-Wide एंगल लेंस मिलता है। वहीं फ्रंट पैनल पर एफ/2.45 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मौजूद है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए यह रियलमी का 8जीबी रैम वाला 5जी मोबाइल फोन तगड़ी 5,200एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।

realme 14 Pro Price
Rs. 24,999
Go To Store
See All Prices
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here