
रियलमी इन दोनों अपनी 14 सीरीज के विस्तार की योजना बना रहा है इसके तहत नया मॉडल Realme 14 Pro Lite 5G जल्द ही इंडिया में लॉन्च हो सकता है। बता दें कि इससे पहले 91मोबाइल्स ने फोन की जानकारी एक्सक्लूसिव तौर पर शेयर की थी। वहीं, अब इसके बारे में नई डिटेल्स सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि इसमें प्रीमियम डिजाइन और तगड़े स्पेसिफिकेशन कम दाम में देखने को मिलेंगे। आइए, मोबाइल की डिटेल्स विस्तार से जानते हैं।
Realme 14 Pro Lite 5G के स्पेसिफिकेशंस (लीक)
आगामी स्मार्टफोन Realme 14 Pro Lite 5G की जानकारी एक्सपर्टपिक के जरिए सामने आई है।
- डिस्प्ले: लीक के अनुसार Realme 14 Pro Lite 5G में 6.7 इंच का बड़ा कर्व OLED डिस्प्ले मिलने की संभावना है इस डिस्प्ले पर एफएचडी प्लस रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और सुरक्षा के लिए गोरिल्ला ग्लास 7आई प्रोटक्शन मिलने के बात सामने आई है। इन स्पेसिफिकेशन से लगता है कि डिवाइस में शानदार अनुभव मिलेगा।
- चिपसेट: ग्राहकों को दमदार परफॉर्मेंस प्रदान करने के लिए कंपनी द्वारा स्नैपड्रैगन 7एस जेन 2 चिपसेट दिया जा सकता है। यह प्रोसेसर इससे पहले Motorola Edge 50 Fusion और POCO X6 5G मिल चुका है। इस पर ग्राहकों का एक्सपीरियंस शानदार रहा है।
- कैमरा: कैमरा फीचर्स की बात करें तो लीक में बताया गया है कि Realme 14 Pro Lite 5G में बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा लेंस ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट के साथ दिया जाएगा। इस लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का अन्य सेंसर मौजूद होगा। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ब्रांड 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा उपयोग कर सकता है।
- बैटरी और चार्जिंग: फोन में लंबा बैकअप प्रदान करने के लिए लीक के अनुसार इसमें 5200mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है इसे फटाफट चार्ज करने के लिए 45वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की बात सामने आई है।
- अन्य: अन्य फीचर्स की बात करें तो मोबाइल में ऑप्टिकल इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, पानी और धूल से बचाव के लिए IP65 रेटिंग मिल सकती है।
- ओएस: ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो ब्रांड द्वारा मोबाइल को एंड्रॉयड 14 आधारित रियलमी यूआई 5.0 पर लॉन्च किया जा सकता है।
- थिकनेस और वजन: लीक के मुताबिक Realme 14 Pro Lite 5G की थिकनेस 8.23mm और वजन 188 ग्राम हो सकता है।
Realme 14 Pro Lite 5G की कीमत (लीक)
बताया गया है कि Realme 14 Pro Lite 5G को भारत में 25,000 रुपये से कम कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। उम्मीद की जा सकती है कि यह बेस मॉडल की कीमत हो सकती है। वहीं, अन्य स्टोरेज वैरियंट भी आ सकते हैं।
91मोबाइल्स की पिछली रिपोर्ट के अनुसार Realme 14 Pro Lite चार रैम, स्टोरेज वैरियंट और कलर ऑप्शन में लॉन्च हो सकता है। यह 8GB + 128GB, 8GB + 256GB, 12GB + 256GB और 12GB+512GB स्टोरेज में आ सकता है। डिवाइस के लिए ग्राहकों को एमराल्ड ग्रीन, मोनेट पर्पल और मोनेट गोल्ड कलर्स मिल सकते हैं।









