
Realme ने अपनी Realme 15 5G सीरीज में Pro+ मॉडल को स्किप किया था। हालांकि नए नंबर लाइनअप में बदलाव हो सकता है। इसे लेकर नए एक्सक्लूसिव लीक में सामने आया है कि Realme 16 Pro+ 5G भारत में RMX5131 मॉडल नंबर के साथ लॉन्च होगा। इसके साथ ही Realme C81 4G की जानकारी भी दी गई है। दोनों मॉडल्स के इंडियन और एशिया में लॉन्च होने की खबर है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
टिप्स्टर अभिषेक यादव के अनुसार Realme 16 Pro+ 5G फोन तीन कलर ऑप्शंस Master Grey, Master Gold और Camellia Pink में आ सकता है। इसके लिए 8GB+128GB, 8GB+256GB, 12GB+256GB और 12GB+512GB जैसे चार स्टोरेज वैरियंट मिल सकते हैं। इससे लगता है कि Realme इस बार Pro+ मॉडल लेकर आ सकता है।
Exclusive: ✨
Guess what? realme skipped the realme 15 Pro+ in the last generation, and now the Pro+ is making a comeback in the realme 16 Pro series as the 16 Pro+.realme 16 Pro+ 5G (RMX5131) – India
Master Grey / Master Gold / Camellia Pink
• 128GB + 8GB
• 256GB + 8GB
•…— Abhishek Yadav (@yabhishekhd) November 28, 2025
Realme C81 4G (RMX5388) की शुरुआती डिटेल्स भी लीक हुई है। इसके अनुसार कहा गया है कि यह फोन Storm Black और Glacier Blue कलर में आ सकता है। इसके लिए ग्राहकों को 4GB RAM के साथ 64GB और 128GB स्टोरेज वेरिएंट्स मिल सकते हैं।
आगामी Realme 16 Pro+ 5G की शुरुआती जानकारी से लगता है कि एक बार फिर ब्रांड प्लस मॉडल ला सकता है। यह उन यूजर्स के लिए हो सकता है। जो मिड-हाई रेंज में प्रीमियम लुक, बढ़िया परफॉरमेंस और हाई-स्टोरेज विकल्प चाहते हैं। वहीं, Realme C81 सस्ता विकल्प बन सकता है जो एंट्री लेवल ग्राहकों को पसंद आ सकता है।
भारत में लॉन्च होने पर Realme 16 Pro+ 5G का मुकाबला Redmi Note 15 Pro+, Vivo V60 और Samsung Galaxy A56 जैसे मॉडल्स से संभावित तौर पर हो सकता है। हालांकि ज्यादा जानकारी मिलने के बाद ही असल टक्कर का पता चल पाएगा। वहीं, Realme C81 का मुकाबला Poco M7, Samsung Galaxy A06 और vivo Y19e जैसे बजट फोंस से हो सकता है।
अब तक सामने आए लीक्स को देखें तो Realme 16 Pro+ 5G प्रीमियम मिड रेंज में आ सकता है। इसलिए बढ़िया विकल्प बन सकता है। दूसरी ओर जो लोग किफायती फोन चाहते हैं वे Realme C81 के लिए रुक सकते हैं। इन फोंस के बारे में और जानकारी मिलने के बाद हम आपको आगे भी अपडेट देंगे। हमारे साथ बने रहें।













