
Realme अपनी अगले मिड-प्रीमियम स्मार्टफोन लाइनअप Realme 16 Series को जनवरी 2026 में लॉन्च करने वाला है। ब्रांड लगातार सीरीज को लेकर जानकारियां दे रहा है। इसी बीच Realme 16 Pro+ बेंचमार्क प्लेटफार्म Geekbench पर नजर आया है। जिससे इसके प्रोसेसर, RAM और सॉफ्टवेयर से जुड़ी अहम जानकारियां सामने आई हैं। आइए, आगे लिस्टिंग और अब तक आई जानकारी विस्तार से जानते हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक RMX5131 मॉडल नंबर Realme 16 Pro+ से जुड़ा है और यही Geekbench पर स्पॉट हुआ है। वहीं, कंपनी पहले ही आधिकारिक तौर पर कंफर्म कर चुकी है कि 16 Pro+ में Snapdragon चिपसेट मिलेगा। जो Snapdragon 7 Gen 4 से ज्यादा पावरफुल होगा। हालांकि, Geekbench लिस्टिंग में सामने आई डिटेल्स थोड़ी अलग हैं।
Geekbench डेटा के अनुसार Realme 16 Pro+ में Qualcomm का ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिल सकता है। जिसमें एक प्राइम कोर 2.80GHz पर क्लॉक किया गया है, तीन कोर 1.84GHz पर और चार कोर 2.80GHz की स्पीड पर रन करते दिख रहे हैं।
ग्राफिक्स के लिए फोन में Adreno 722 GPU लगाया जा सकता है। खास बात यह है कि यह पूरा CPU और GPU कॉन्फिगरेशन Snapdragon 7 Gen 4 के स्पेसिफिकेशंस जैसा ही लग रहा है। इसलिए उम्मीद है कि Realme 16 Pro+ में Snapdragon 7 Gen 4 का ही ट्यून किया गया या री-ब्रांडेड वर्जन उपयोग हो सकता है।
Geekbench लिस्टिंग में करीब 12GB RAM मिलने की बात सामने आई है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह Android 16 पर वाला बताया गया है। वहीं, Realme पहले ही बता चुका है कि Realme 16 Pro+ में लेटेस्ट Realme UI 7 मिलेगा। सॉफ्टवेयर सपोर्ट के मामले में कंपनी ने यह भी कंफर्म किया है कि Pro सीरीज को तीन साल तक Android OS अपडेट और चार साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे।
Realme ने 16 Pro सीरीज और फेमस जापानी डिजाइनर Naoto Fukasawa के साथ अपनी साझेदारी का भी टीजर जारी किया है। डिजाइन और शानदार फिनिशिंग के साथ फोन Master Gold, Master Grey, Camellia Pink और Orchid Purple जैसे प्रीमियम कलर ऑप्शंस में आएगा।

अब तक आई जानकारी के अनुसार आगामी Realme 16 Pro+ उन यूजर्स के लिए हो सकता है जो बढ़िया परफॉरमेंस, डिजाइन, लेटेस्ट Android वर्जन और लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट पसंद करते हैं। इसका मुकाबला संभावित तौर पर Redmi Note 15 Pro+, OnePlus Nord 5 और Samsung Galaxy A56 से हो सकता है।
अगर Realme 16 Pro+ को कंपनी ऊपर बताए गए फीचर्स के साथ लॉन्च करती है तो यह 2026 की शुरुआत में मिड-प्रीमियम सेगमेंट का अच्छा ऑप्शन बन सकता है। इसलिए आप इसका इंतजार कर सकते हैं। हम आगे भी आपको इससे जुड़े अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।










