Realme 16T 5G की मार्केटिंग इमेज लीक, डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले आए सामने

Join Us icon

realme अपनी नंबर सीरीज में नया स्मार्टफोन जोड़ सकता है। यह अपकमिंग Realme 16T 5G होने की उम्मीद है। इसे लेकर पहले भी जानकारियां सामने आई हैं। वहीं, अब नई डिटेल्स शेयर की गई हैं। जिसमें प्रमोशनल मैटेरियल शामिल है। बताया जा रहा है कि यह डिवाइस जल्द ही भारत में एंट्री कर सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

सोशल मीडिया साइट एक्स पर टिपस्टर Paras Guglani ने आगामी रियलमी फोन की जानकारी दी है। लीक पोस्टर में Realme 16T 5G का डिजाइन और कलर ऑप्शंस सामने आए हैं। लीक इमेज के अनुसार फोन ब्लू और रेड कलर में नजर आया है, जबकि अन्य रिपोर्ट्स में Aurora Green, Starlight Black और Starlight Red जैसे ऑप्शंस का भी जिक्र किया गया है। डिजाइन की बात करें तो इसमें स्क्वायर शेप का रियर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसके कॉर्नर राउंडेड हैं। यह डिजाइन Realme 16 Pro और Realme 16 Pro+ से मिलता-जुलता लग रहा है।

Realme 16T 5G के रियर पैनल पर हल्का उठा हुआ कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलता है, जिसमें डुअल कैमरा सेटअप और LED फ्लैश दिया गया है। वहीं, Realme ब्रांडिंग बैक पैनल के लेफ्ट साइड में है। पोस्टर में “All-Star Battery. Superstar Portraits” टैगलाइन भी दी गई है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी इस फोन में बड़ी बैटरी और शानदार कैमरा देगी।

परफॉरमेंस की बात करें तो Realme 16T 5G को हाल ही में Geekbench पर RMX5268 मॉडल नंबर के साथ स्पॉट किया गया है। लिस्टिंग के अनुसार यह फोन Android 16 पर काम कर सकता है और इसमें 8GB RAM के साथ Mali-G57 MC2 GPU देखने को मिल सकता है। इसमें MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट मिलने की उम्मीद है।

स्टोरेज वेरिएंट्स की बात करें तो Realme 16T 5G स्मार्टफोन 6GB + 128GB, 8GB + 128GB और 8GB + 256GB कॉन्फिगरेशन में लॉन्च हो सकता है। हालांकि लॉन्च के समय कुछ बदलाव संभव है।

Realme 16T 5G स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च हुए Realme 15T का सक्सेसर होगा। जिसे भारत में 20,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया था। इसमें 6.57 इंच का AMOLED डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 6400 Max प्रोसेसर दिया गया था। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि नया मॉडल कुछ अपग्रेड्स के साथ आ सकता है। खासकर बैटरी, कैमरा और चिपसेट अलग हो सकता है।

आगामी Realme 16T 5G किफायती 5G स्मार्टफोन के तौर आ सकता है। हालांकि इसकी लॉन्च डेट, कीमत और फुल स्पेसिफिकेशंस का खुलासा अभी बाकी है, लेकिन मौजूदा लीक्स से लगता है कि यह जल्द ही भारतीय बाजार में आएगा। हम आपको आगे भी इसका अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here